पहले ही प्रयास में UPSC क्रैक, AIR 99 लाकर देव्यांशी ने रचा इतिहास
Published by : Ravi Mallick Updated At : 09 Mar 2026 12:13 PM
Devyanshi Verma Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने में कई छात्रों को सालों लग जाते हैं. कई प्रयास के बाद भी बहुत से छात्रों का सपना अधूरा रह जाता है. वहीं, एक नाम देव्यांशी वर्मा का सामने आता है, जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे कठिन परीक्षा को शानदार रैंक से क्रैक कर लिया है.
Devyanshi Verma Success Story: UPSC सिविल सर्विस परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है. कई छात्र इस परीक्षा की तैयारी में सालों लगा देते हैं, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिल पाती. वहीं देव्यांशी वर्मा ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे सुनकर हर UPSC अभ्यर्थी मोटिवेट हो जाएगा.
देव्यांशी वर्मा ने UPSC 2025 की परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में शानदार तरीके से क्रैक कर ली. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 99 हासिल की और यह साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो पहली कोशिश में भी इतिहास लिखा जा सकता है.
Devyanshi Verma Success Story: IAS बनने का सपना
देव्यांशी ने IAS बनने का सपना काफी पहले ही देख लिया था. जब वह 12वीं क्लास में थीं तभी उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें आगे चलकर सिविल सर्विस में जाना है. उसी समय से उन्होंने अपने लक्ष्य की दिशा में मेहनत शुरू कर दी थी.
देव्यांशी शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं. स्कूल के दिनों से ही उनका ध्यान पढ़ाई पर रहता था और वह हमेशा अच्छे नंबर लाती थीं. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बीबीए की डिग्री हासिल की.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई
बीबीए के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में जर्नलिज्म की पढ़ाई शुरू की. खास बात यह है कि जब वह जर्नलिज्म के आखिरी साल में थीं, उसी दौरान उन्होंने UPSC की तैयारी भी शुरू कर दी. जर्नलिज्म की पढ़ाई और UPSC की तैयारी दोनों को साथ लेकर चलना आसान नहीं था. लेकिन देव्यांशी ने अपने टाइम मैनेजमेंट और मेहनत से दोनों चीजों को संतुलित रखा.
NCERT बनी सबसे बड़ी ताकत
UPSC की तैयारी करने वाले ज्यादातर अभ्यर्थियों को लगता है कि उन्हें बहुत सारी भारी-भरकम किताबें पढ़नी होंगी. लेकिन देव्यांशी ने अपनी तैयारी में एक बेहद सरल रणनीति अपनाई. उन्होंने NCERT किताबों को अपनी तैयारी का सबसे मजबूत आधार बनाया. उनका मानना है कि अगर बेसिक कॉन्सेप्ट मजबूत हो जाए तो आगे की पढ़ाई काफी आसान हो जाती है.
परिवार का साथ
किसी भी बड़ी सफलता के पीछे परिवार का साथ बहुत मायने रखता है. देव्यांशी वर्मा की इस सफलता के पीछे भी उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा है. उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया. देव्यांशी को बुक पढ़ना, डांस करना और डिबेट करना पसंद है.
यह भी पढ़ें: बिहार के लाल का कमाल! उज्ज्वल प्रियंक ने हासिल की UPSC में AIR 10
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










