UPSC इंटरव्यू में छा गईं सिमरनदीप कौर! जानिए कौन हैं ये पंजाब की शेरनी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Mar 2026 11:36 AM
Success Story: सिमरनदीप कौर (PC-Freepik)
Simrandeep Kaur Success Story: सिमरनदीप पंजाब की पटियाला की रहने वाली हैं. वे किसान परिवार से आती हैं. उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15वीं हासिल की है. उनके मता-पिता और शिक्षक उनकी इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं.
Simrandeep Kaur Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है. कई मेहनती युवाओं ने इस बार सफलता हासिल की है. इनमें से एक हैं पंजाब की बेटी सिमरनदीप कौर, जिन्होंने पूरे भारत में 15वां स्थान प्राप्त किया है और जिले में नाम रोशन किया.
सिमरनदीप कौर की इस सफलता ने सभी को चौंका दिया. उनके परिवार-रिश्तेदार और गांव-जिले वाले लोग काफी खुश हैं. साथ ही उन्होंने जिन-जिन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है, वहां भी खुशी का माहौल है. खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ धर्मिंदर सिंह उभा ने सिमरनदीप कौर को इस बड़ी सफलता के लिए बधाई दी है.
UGC NET भी क्वालिफाई कर चुकी हैं सिमरनदीप कौर
सिमरनदीप पंजाब की पटियाला की रहने वाली हैं. उनके पिता पेशे से किसान हैं. सिमरनदीप कौर की स्कूली पढ़ाई दयानंद पब्लिक स्कूल पंजाब से हुई है. इसके बाद उन्होंने खालसा कॉलेज पटियाला से ह्यूमैनिटीज में ग्रेजुएशन किया. ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद सिमरनदीप ने पॉलिटिकल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और यूजीसी नेट भी क्वालिफाई किया.
UPSC में पाई सफलता
ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने UPSC परीक्षा में बैठने का मन बनाया. सिमरनदीप कौर ने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में AIR रैंक 15 हासिल किया है. सिमरनदीप कौर ने UPSC में सफलता हासिल करने के लिए रात-दिन मेहनत की है. ये उनका चौथा प्रयास (Simrandeep Kaur UPSC Attempt) था.
इंटरव्यू में पूछा गया पंजाब से जुड़ा सवाल
सिमरनदीप कौर से मॉक इंटरव्यू में पंजाब की खेती को लेकर सवाल पूछा गया था. उनसे सवाल पूछा गया कि पंजाब हमेशा से खेती करता आ रहा है. लेकिन इंडस्ट्री के लिए पंजाब ने कुछ नहीं किया. यही कारण है कि वित्तीय संकट झेल रहा है. इसे कैसे बदला जा सकता है? सिमरदीप ने इस सवाल का समझदारी से जवाब देते हुए कहा कि खेती को व्यापार से जोड़ना होगा, कैश क्रॉप की खेती करनी होगी, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देना होगा, तब कहीं जाकर पंजाब का विकास हो पाएगा.
आत्मनिर्भर भारत को लेकर पूछा गया सवाल
साथ ही उनसे पूछा गया कि आत्मनिर्भर भारत बनने के लिए हमें क्या करना होगा, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत को विभिन्न फील्ड जैसे कि मैन्युफैक्चरिंग, खेती, मॉर्डन टेक्नोलॉजी जैसे कि AI में आत्मनिर्भर बनना होगा.
यह भी पढ़ें- कितनी हाइट है? भाविका के जवाब ने किया इम्प्रेस, UPSC में मिला AIR 25
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










