पति का साथ बना ताकत, 5वें प्रयास के बाद पूरा हुआ अफसर बनने का सपना

Updated:
विज्ञापन

Success Story: प्रख्या (PC-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Success Story: हरियाणा की रहने वाली प्रख्या ने लगातार मेहनत करते हुए अपने पांचवें प्रयास के बाद सफलता हासिल की. वे 12-14 घंटे पढ़ाई किया करती थीं. आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी.

विज्ञापन

Success Story: अक्सर जब कोई पुरुष सफलता हासिल करता है तो माना जाता है कि उसकी सफलता के पीछे किसी महिला का हाथ रहा होगा. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताएंगे, जिनकी कामयाबी के पीछे उनके पति का हाथ है. हम बात कर रहे हैं हरियाणा की रहने वाली प्रख्या की, जिन्होंने कई पांचवें प्रयास के बाद UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की. प्रख्या ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 265वां रैंक हासिल की है. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी. 

विज्ञापन

कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई? 

हरियाणा के झज्जर जिले के बादली गांव से आती हैं. प्रख्या के पिता दिल्ली पुलिस में हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा माता नंद कौर पब्लिक स्कूल से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पंडित नेकी राम कॉलेज, रोहतक से हुई है. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने BEd की डिग्री हासिल की है. 

पिता ने किया मोटिवेट

प्रख्या ने 2024 में यूपीएससी परीक्षा में 584वां रैंक हासिल की थी.  लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं थीं. उन्होंने बेहतर रैंक पाने के लिए प्रशासनिक सेवा ज्वाइन नहीं की और फिर से तैयारी शुरू कर दी. पहले जहां वह करीब 10 घंटे पढ़ाई करती थीं. वहीं इस बार उन्होंने 12-14 घंटे की पढ़ाई की. प्रख्या के इस कठिन सफर में उनके पति ने बहुत सहयोग दिया. उन्होंने हमेशा प्रख्या को मोटिवेट किया और परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया. 

इंटरव्यू में हरियाणा पुलिस पर पूछा गया सवाल 

प्रख्या हरियाणा से हैं और उन्होंने पहली च्वॉइस में पुलिस सेवा को रखा था. यही कारण है कि उनसे मॉक इंटरव्यू में सवाल पूछा गया कि खेल और पुलिस सेवा में क्यों आगे हैं हरियाणा के लोग. इस पर प्रख्या ने बिना सोचे ही जवाब दिया कि हरियाणा में पुलिस सेवा और खेलों में हमेशा से आगे रहा है क्योंकि यहां के लोगों का खानपान ऐसा है जो फिजिकल हेल्थ को अच्छा बनाता है. दूसरा कारण ये है कि यहां का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है. साथ ही यहां का इतिहास ऐसा रहा है कि यहां के लोग पुलिस सेवा और खेल में जाने के लिए प्रेरित होते हैं. 

यह भी पढ़ें- ट्यूशन पढ़ाकर की पढ़ाई, दूसरी कोशिश में मिली सफलता, जानिए कौन हैं टॉप 50 में आने वाली प्रीति चौहान 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola