ePaper

RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान में होगी स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट की भर्ती, कल से करें आवेदन

Updated at : 28 Feb 2024 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान में होगी स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट की भर्ती, कल से करें आवेदन

RSMSSB Recruitment 2024: आरएसएमएसएसबी भर्ती प्रक्रिया के द्वारा 474 पदों को भरा जाएगा. इनमें से 94 रिक्तियां स्टेनोग्राफर के पद के लिए और 280 पर्सनल असिसटेंट पदों के लिए है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने आरएसएमएसएसबी भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं. इसके तहत स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट के लिए नोटिस जारी की है. ग्रेड-II संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 फरवरी से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 मार्च है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

RSMSSB recruitment 2024

474 पदों के लिए वैकेंसी इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा 474 पदों को भरा जाएगा. इनमें से 94 रिक्तियां स्टेनोग्राफर के पद के लिए और 280 पर्सनल असिसटेंट पदों के लिए है. उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरएसएमएसएसबी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग,बीसी (क्रीमी लेयर) और ईबीसी (क्रीमी लेयर) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है. बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 है.

तीन चरणों में परीक्षा

इस परीक्षा के लिए चयन तीन चरणों में आयोजित होगी. उम्मीदवार भारतीय इतिहास, भूगोल, भारतीय समाज, करंट अफेयर्स और मानसिक क्षमता जैसे विभिन्न विषयों को कवर करना होगा. आरएसएमएसएसबी स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में ये 4 चरण शामिल होते हैं. इनमें लिखित परीक्षा,
कौशल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल है.

RSMSSB recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई

  • आरएसएमएसएसबी करियर वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर जाएं और “ऑनलाइन आवेदन करें” विकल्प को चुनें.
  • लॉग इन करने और पीए और स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें.
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में जानकारी दर्ज करें और अपलोड करें.
  • आवेदन जमा करने से पहले सभी सूचनाओं की समीक्षा करें.
  • आवेदन या पंजीकरण लागत का भुगतान करें.
  • आगे के उपयोग के लिए अपना आवेदन पत्र सहेज कर रखना होगा.

Also Read: JEE MAINS PAPER 2 RESULT 2024: आज जारी हो सकते हैं जेईई मेंस पेपर 2 के नतीजे, ऐसे कर सकेंगे चेक

Also Read: IGNOU TEE December Term End Result 2023: इग्नू टर्म एंड परीक्षा का परिणाम जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola