सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए रिजल्ट जारी, यहां चेक करें लिस्ट

सिमुलतला आवासीय विद्यालय की तस्वीर (Image: School Website)
Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Entrance Result 2026: सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों और उनके पैरेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सिमुलतला आवासीय विद्यालय की तरफ से प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ सेलेक्टेड छात्रों की लिस्ट भी जारी हो गई है.
Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Entrance Result 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की ओर से सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट को लेकर पोस्ट शेयर की गई है. इस पोस्ट के अनुसार, कक्षा में एडमिशन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट (Simultala Awasiya Vidyalaya Entrance Result 2026) ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जारी किया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Entrance Result 2026: ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Important Links पर जाएं.
- इसके बाद SAV ENTRANCE EXAM 2026 (CLASS XI) MALE RESULT या SAV ENTRANCE EXAM 2026 (CLASS XI) FEMALE RESULT के लिंक पर क्लिक करें.
- Male और Female की लिस्ट खुल जाएगी.
- लिस्ट में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के नाम होंगे.
- लिस्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं.
SAV ENTRANCE EXAM 2026 (CLASS XI) MALE RESULT
SAV ENTRANCE EXAM 2026 (CLASS XI) FEMALE RESULT
BSEB ने दी जानकारी
#BSEB #BiharBoard #Bihar@BiharEducation_ pic.twitter.com/qAKQtWPyMT
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) July 2, 2026
SAV Admission के लिए मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जल्द
बीएसईबी की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय में केवल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है. इसमें मेडिकल टेस्ट और एडमिशन प्रोसेस के लिए प्राचार्य की ओर से अलग से नोटिस जारी होगा. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखना होगा.
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड ने निकाली JEE NEET टीचरों की भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










