बिहार बोर्ड ने निकाली JEE NEET टीचरों की भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

टीचर की सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)
BSEB JEE NEET Teacher Recruitment 2026: बिहार बोर्ड ने पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET की फ्री कोचिंग के लिए अनुभवी शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 जुलाई 2026 तक है.
BSEB JEE NEET Teacher Recruitment 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने JEE और NEET की तैयारी कराने के लिए एलिजिबल और एक्सपिरियंस्ड टीचरों से आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती पटना के 10 चयनित स्कूलों विद्यालयों में चलने वाले फ्री नॉन रेजिडेंशियल कोचिंग प्रोग्राम के लिए की जाएगी. इस कोचिंग का उद्देश्य 10वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम्स की बेहतर तैयारी कराना है. अगर आपके पास रिलेटेड सब्जेक्ट पढ़ाने का एक्सपिरियंस है, तो यह अप्लाई करने का अच्छा मौका हो सकता है. आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 तक है.
इन सब्जेक्ट्स के टीचरों की होगी भर्ती
BSEB की ओर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी सब्जेक्ट के अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. सिलेक्टेड टीचर (BSEB JEE NEET Teacher Recruitment 2026) पटना के 10 स्कूलों में JEE और NEET की तैयारी कराने वाले विशेष कोचिंग सेंटर में पढ़ाएंगे.
यहां देखें इस खबर से जुड़ी BSEB की ऑफिशियल एक्स पोस्ट:
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/qDjI6mTwA3
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) July 2, 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती (BSEB JEE NEET Teacher Recruitment 2026) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास MSc, BTech या MTech की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में JEE या NEET से जुड़े विषय पढ़ाने का कम से कम 5 साल का अनुभव होना जरूरी है.
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को अपने अनुभव के प्रमाण के रूप में संबंधित कोचिंग संस्थान का सैलरी स्टेटमेंट भी जमा करना होगा. साथ ही पिछले पांच सालों में किसी एक साल के दौरान कम से कम 1 लाख रुपये प्रति माह या 12 लाख रुपये वार्षिक मानदेय (Honorarium) प्राप्त करने का प्रमाण भी देना होगा.
कितना मिलेगी सैलरी?
सिलेक्टेड टीचरों को डायनामिक और फ्लेक्सिबल पेमेंट स्ट्रक्चर के तहत अधिकतम 2000 रुपये प्रति घंटा तक भुगतान किया जाएगा. इसके अलावा परफॉर्मेंस के आधार पर प्रोफेशनल फीस में 5 से 10 प्रतिशत तक वार्षिक बढ़ोतरी का भी प्रावधान रखा गया है.
BSEB JEE NEET Teacher Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार दो माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं. पहला, एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ आवेदन ई-मेल [email protected] पर भेजा जा सकता है. दूसरा, बिहार बोर्ड की कोचिंग वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक “Teachers for 10 New Non Residential Free Coaching At Patna” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. अप्लाइ प्रोसेस 10 जुलाई 2026 तक ही है.
यह भी पढ़ें: IBPS ने जारी किया PO भर्ती का नोटिफिकेशन, 6715 पदों के लिए आवेदन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










