RRB NTPC UG Result: एनटीपीसी यूजी का रिजल्ट OUT, 51979 हुए सफल, देखें आगे का प्रोसेस 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Nov 2025 9:39 AM

विज्ञापन

RRB NTPC UG Result (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

RRB NTPC UG Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC यूजी सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जारी रिजल्ट के अनुसार, कुल 51979 कैंडिडेट्स दूसरे राउंड के लिए सेलेक्ट हुए हैं. परिणाम देखने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

विज्ञापन

RRB NTPC UG Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC यूजी सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जारी रिजल्ट के अनुसार, कुल 51979 कैंडिडेट्स दूसरे राउंड के लिए सेलेक्ट हुए हैं. सभी कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 3,455 पदों पर नियुक्ति होगी. 

RRB NTPC UG Result: 60 लाख से अधिक आवेदन 

रेलवे एनटीपीसी की इस भर्ती के लिए कुल 63.27 लाख आवेदन आए थे, जिसमें से 27.55 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी. वहीं RRB NTPC यूजी सीबीटी 1 परीक्षा में कुल 51979 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए. आरआरबी ने कटऑफ (RRB NTPC UG Cut Off) भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है.

RRB NTPC UG Result PDF: यहां देखें आरआरबी एनटीपीसी यूजी का रिजल्ट

RRB NTPC UG Exam: कब हुई थी परीक्षा? 

एनटीपीसी यूजी लेवल के लिए परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा की अवधि 90 मिनट की थी और प्रश्नों की संख्या 100 थी. इसके बाद 15 सितंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी किया गया था.  

RRB NTPC UG Result: कैसे देखें रिजल्ट? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • यहां होम पेज पर दिए गए NTPC UG 2025 के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद सभी डिटेल्स भरकर लॉगिन करें. 
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएप फाइल ओपन हो जाएगी. 
  • इसमें अपना नाम और रोल नंबर पर चेक करें. 
  • इस पीडीएफ को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें. 

RRB NTPC UG Selection Process: अब आगे क्या? 

RRB NTPC CBT1 परीक्षा का रिजल्ट आ गया है. इसमें सफल हुए कैंडिडेट्स CBT 2 परीक्षा में शामिल होंगे. इसके बाद कंप्यूटर टाइपिंग स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी. सभी फेज में चुने गए कैंडिडेट्स को अंतिम रूप से चुना जाएगा. 

यह भी पढ़ें- CGBSE CG Board Datesheet 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं डेटशीट जारी, 9 बजे शुरू होगी परीक्षा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola