सबसे पहले पाएं राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें रजिस्ट्रेशन

बोर्ड स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated and Digilocker Page)
Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बेसब्री से बोर्ड का रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. बोर्ड रिजल्ट सबसे पहले चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हुई है.
Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी RBSE जल्द ही 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. बोर्ड की तरफ से कॉपियों की जांच और बाकी प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है.
इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए करीब 10,68,078 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन अपनी मार्कशीट देख सकेंगे. कई थर्ड पार्टी वेबसाइट भी रिजल्ट दिखाने के लिए एक्टिव हो चुकी हैं, जहां छात्र पहले से रजिस्ट्रेशन करके सबसे पहले रिजल्ट की जानकारी पा सकते हैं.
Digilocker में भी सेव कर सकते हैं मार्कशीट
आज के डिजिटल समय में छात्र अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट्स को DigiLocker में भी सुरक्षित रख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को पहले डिजीलॉकर पर अपना अकाउंट बनाना होगा. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा.
एक बार अकाउंट बन जाने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने फोन में ही सुरक्षित रख सकते हैं. इससे जरूरत पड़ने पर कभी भी इन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Rajasthan Board पासिंग मार्क्स
राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. इसके साथ ही कुल अंक यानी एग्रीगेट में भी कम से कम 33 प्रतिशत अंक होना चाहिए. अगर किसी छात्र के 1 या 2 विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक आते हैं तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका दिया जाता है.
रिजल्ट से पहले शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
रिजल्ट जारी होने से पहले कुछ वेबसाइट्स पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू हो गई है. ऐसी ही एक वेबसाइट rajasthan.indiaresults.com पर छात्र अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्टर कर सकते हैं. हालांकि छात्रों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा केवल बोर्ड की वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ही की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Rajasthan Board 10वीं की कॉपियां हुईं चेक, आने वाला है रिजल्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










