जल्दी करें! CUET PG 2026 आंसर की पर ऑब्जेक्शन का आज आखिरी मौका

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
CUET PG 2026 के उम्मीदवारों के लिए आज आखिरी मौका है. अगर आपको किसी सवाल पर डाउट है, तो बिना देरी किए आज ही ऑब्जेक्शन दर्ज करें. इसके बाद सीधे फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा.
CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी परीक्षा की आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने का आज आखिरी मौका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 11 अप्रैल को आंसर-की जारी की थी और इसके साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी गई थी. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स को किसी सवाल के जवाब पर डाउट है, वे आज ही चैलेंज कर दें, क्योंकि इसके बाद मौका नहीं मिलेगा.
हर सवाल पर 200 रुपये फीस
हर सवाल पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये की फीस देनी होगी, जो नॉन-रिफंडेबल है. यह शुल्क उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा करना होगा.
जल्द जारी होगा रिजल्ट
आंसर-की के जरिए छात्र अपने जवाबों का मिलान कर अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं. अगर किसी सवाल या जवाब में गलती नजर आती है, तो उसे चैलेंज करने का मौका मिलता है. सभी ऑब्जेक्शन को रिव्यू करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा.
कैसे डाउनलोड करें आंसर-की?
- ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG पर जाएं
- “CUET PG 2026 Answer Key/Response Sheet” लिंक पर क्लिक करें
- एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें
- लॉगिन करते ही आंसर-की स्क्रीन पर दिखेगी
- इसे डाउनलोड कर लें
कैसे करें ऑब्जेक्शन?
- लॉगिन करने के बाद “Challenge Answer Key” ऑप्शन चुनें
- जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे सेलेक्ट करें
- सही जवाब के समर्थन में डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- फीस जमा कर सबमिट करें
यह भी पढ़ें- NCET 2026 का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




