कुछ ही घंटों में आने वाला है CG बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट, देखें पिछले साल के नतीजे

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :29 Apr 2026 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
CGBSE CG Board Result Previous Year

बोर्ड स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर

CGBSE CG Board Result 2026: आज छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. आइए, इस बीच पिछले साल का पासिंग प्रतिशत देखते हैं.ो

विज्ञापन

CGBSE CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. रिजल्ट 2:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से जारी किया जाएगा. करीब 5 लाख स्टूडेंट्स ने इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा दी थी, ऐसे में इन सभी स्टूडेंट्स को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने से पहले आइए देखते हैं पिछले साल का रिजल्ट कैसा था.

CG Board 12th Result Previous Year: 12वीं का पिछले साल का रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 2025 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 81.87% छात्र पास हुए. यह परिणाम 7 मई 2025 को घोषित किया गया था.

CGBSE 12वीं 2025 के टॉपर्स

CGBSE 12वीं परीक्षा 2025 में, कांकेर के अखिल सेन (Akhil Sen) ने 98.20% (491/500) अंकों के साथ टॉप किया था. दूसरे स्थान पर श्रुति मंगतानी (97.4%) और तीसरे स्थान पर वैशाली साहू (97.2%) थीं.

रैंकनामप्रतिशतअंक
1अखिल सेन98.20%491/500
2श्रुति मंगतानी97.4%
3वैशाली साहू97.2%

CG Board 10th Result Previous Year: 10वीं का पिछले साल का रिजल्ट

CGBSE 2025 में 10वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 76.53 था. लड़िकयों का पासिंग प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर था. CG Board 10वीं कक्षा की

CGBSE 10वीं 2025 के टॉपर्स 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 2025 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में कांकेर की इशिका बाला और जशपुर के नमन कुमार खुंटिया ने संयुक्त रूप से 99.17% (595/600 अंक) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है. 

किस वेबसाइट पर देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट?

  • cg.results.nic.in
  • cgbse.nic.in
  • results.cg.nic.in

कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर 10th/12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Roll Number डालें
  • Submit करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

अब जब 2026 के नतीजे कुछ ही घंटों में आने वाले हैं, तो सभी की नजर इस बात पर है कि क्या इस बार पास प्रतिशत में सुधार होगा और कौन छात्र टॉप करेगा. पिछले साल के आंकड़े जहां एक मजबूत प्रदर्शन की ओर इशारा करते हैं, वहीं इस बार भी छात्रों से बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें- DigiLocker पर ऐसे चेक करें CG Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट, मिनटों में मिलेगा स्कोरकार्ड

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola