BSE Odisha 10th Result 2026 Out: ओडिशा बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 95.33 % हुए पास

ओडिशा बोर्ड रिजल्ट
BSE Odisha 10th Result 2026 Out: ओडिशा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी.
BSE Odisha 10th Result 2026 Out: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है. स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर 6 बजे तक जारी होगा. रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद आप इसे ऑनलाइन वेबसाइट से चेक कर सकेंगे. इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी.
ओडिशा बोर्ड रिजल्ट जारी, यहां देखें पासिंग प्रतिशत
ओडिशा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसी के साथ स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत भी जारी किया गया है. इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.33% स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
कहां चेक करें रिजल्ट?
छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं-
- bseodisha.ac.in
- orissaresults.nic.in
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- BSE Odisha 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
- फ्यूचर के लिए डाउनलोड या प्रिंट निकाल लें
DigiLocker से देखें मार्कशीट
छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं-
- digilocker.gov.in या ऐप खोलें
- लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं
- Education/Boards सेक्शन में जाएं
- Board of Secondary Education, Odisha चुनें
- रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
- डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें
कब हुई थी परीक्षा?
कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी को शुरू हुई और 2 मार्च, 2026 को समाप्त हुई थी. यह परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की गई थी. इस वर्ष, ओडिशा बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में 5.61 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे.
यह भी पढ़ें- Maharashtra Board 12th Result 2026 Out: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी, बेटियों ने मारी बाजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










