Bihar Board 12th Commerce Toppers List 2025: बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं क्लास के कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है. वैशाली की रोशनी कुमारी ने बिहार बोर्ड 12वीं में टॉप किया है। आइए देखते हैं टॉपर्स की सूची
Bihar Board 12th Commerce Toppers List 2025: कुल 12,92,313 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होन के साथ-साथ बिहार बोर्ड 12वीं में तीनों स्ट्रीम के लिए टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. यहां देखे की कॉमर्स स्ट्रीम में कौन से छात्र ने टॉप किया है. बिहार बोर्ड इंटर में कुल 12,92,313 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन किया था. ऐसे में परीक्षार्थी अपना रिजल्ट यहां सबसे पहले चेक कर सकते हैं.
बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 के आयोजन के लिए राज्य भर में 1677 परीक्षा केंद्रों को तैयार किया गया था. बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी किया है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है. रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थी नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
बिहार बोर्ड इन्टर का रिजल्ट कैसे चेक करें (Bihar Board inter Result 2025 in Hindi)
- सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com में से किसी एक पर जाएं.
- दूसरे चरण में छात्रों को होमपेज पर ‘BSEB Class 12 Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें.
- तीसरे चरण में एक नया पेज खुलेगा जिसमें अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
- चौथे चरण में सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद छात्रों को ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.
- अंत में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट ले लें.
Bihar Board 12th Commerce Toppers List 2025: बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट
अनुक्रमांक | रोल नंबर | छात्र का नाम | लिंग | पिता का नाम | कॉलेज का नाम | प्राप्त अंक | प्रतिशत | रैंक |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
33001 | 25020040 | रौशनी कुमारी | महिला | सुधीर कुमार | जे.एल. कॉलेज, हाजीपुर, वैशाली | 475 | 95 | 1 |
24001 | 25020056 | अंतरा खुशी | महिला | मनोज कुमार मिश्रा | एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद | 473 | 94.6 | 2 |
52001 | 25020060 | सृष्टि कुमारी | महिला | शिशिर कुमार पंजियार | आर.के. कॉलेज, मधुबनी | 471 | 94.2 | 3 |
35147 | 25020001 | निशांत राज | पुरुष | बृजेश्वर प्रसाद | उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, मठिया, लौरिया | 471 | 94.2 | 3 |
92005 | 25020016 | निधि शर्मा | महिला | जगन्नाथ शर्मा | फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज, अररिया | 470 | 94 | 4 |
15003 | 25020002 | अदिति सोनकर | महिला | सुनील सोनकर | एस.पी. जैन कॉलेज, सासाराम, रोहतास | 470 | 94 | 4 |
13001 | 25020090 | अंशु कुमारी | महिला | अखिलेश कुमार | एच.डी. जैन कॉलेज, आरा, भोजपुर | 469 | 93.8 | 5 |