RBSE 12th Result 2025 OUT: जारी हो गया राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 22 May 2025 5:02 PM
RBSE 12th Result 2025
RBSE 12th Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करने की जरूरत होगी.
RBSE 12th Result 2025 OUT: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करने की जरूरत होगी. बता दें कि छात्रों का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी हुआ है.
राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल कुल 893616 स्टूडेंट परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे. इसमें से साइंस स्ट्रीम में 2,73,984, कॉमर्स स्ट्रीम में 28,250 आर्ट्स में 5,87,475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3,907 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे. सभी का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
RBSE 12th Result 2025 OUT: इन स्टेप्स से पाएं रिजल्ट
- राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर Board Main Exam.2025 पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Rajasthan 12th Result 2025 for Commerce, Arts or Science के लिंक पर क्लिक करें.
- अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.
- अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Rajasthan Board 12th Result 2025 LIVE Update: Direct Link
साल 2024 में आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 फीसदी, राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.73 फीसदी और कॉमर्स का रिजल्ट 98.95 फीसदी रहा था. वहीं राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय में 94 फीसदी बच्चे पास हुए थे.
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 386809 स्टूडेंट्स की फर्स्ट डिविजन आई है. इसमें 163917 लड़के हैं और 222892 लड़कियां हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










