9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये, PM YASASVI स्कॉलरशिप के लिए जल्द करें आवेदन
स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड)
PM YASASVI Scholarship 2026: OBC, EBC और DNT कैटेगरी के छात्रों को पढ़ाई के लिए 1.25 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है. जानें एलिजिबिलिटी, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और ऑनलाइन आवेदन का तरीका.
PM YASASVI Scholarship 2026: पढ़ाई का खर्च कई बार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए परेशानी बन जाता है. ऐसे में केंद्र सरकार की PM YASASVI स्कॉलरशिप छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद कर सकती है. इस स्कीम के तहत स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है. आइए जानते हैं कि इस स्कॉलरशिप का फायदा किन छात्रों को मिलेगा, कितनी राशि मिलेगी और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है.
PM YASASVI Scholarship 2026 क्या है?
PM YASASVI का पूरा नाम Prime Minister Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India है. इसे मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट की ओर से संचालित किया जाता है. इस स्कीम का मकसद OBC, EBC और DNT कैटेगरी के आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देना है.
यह एक अम्ब्रेला स्कीम है, जिसके तहत प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, टॉप क्लास स्कूल एजुकेशन और टॉप क्लास कॉलेज एजुकेशन जैसी योजनाएं शामिल हैं.
छात्रों को कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी?
PM YASASVI के टॉप क्लास स्कूल एजुकेशन कंपोनेंट के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के योग्य छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है. स्कॉलरशिप की राशि क्लास के अनुसार अलग-अलग है. इसका इस्तेमाल स्कूल की ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस और अन्य जरूरी खर्चों के लिए किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: यूपी के इस विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 57,700 तक मिलेगी सैलरी
| क्लास | सालाना स्कॉलरशिप |
| कक्षा 9वीं और 10वीं | 75,000 रुपये |
| कक्षा 11वीं और 12वीं | 1,25,000 रुपये |
इस तरह कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को सालाना 1.25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है.
">Empower young minds with PM-YASASVI scholarships, supporting students from Classes 9 to 12 in achieving their dreams. Scan the QR code for scheme guidelines. #PMYASASVI @PMOIndia @narendramodi @AmitShah @Drvirendrakum13 @RamdasAthawale @blvermaup @PIB_India @mygovindia @MIB_India @NISD_India @nskfdc @NSFDC_MOSJE @nbcfdc
— Ministry of Social Justice & Empowerment, GOI (@MSJEGOI) November 23, 2026
PM YASASVI Scholarship 2026 के लिए एलिजिबिलिटी
इस स्कॉलरशिप का फायदा लेने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. इसमें मुख्य रूप से कैटेगरी, परिवार की सालाना इनकम और स्कूल में एडमिशन से जुड़ी शर्तें शामिल हैं.
- छात्र भारत का नागरिक होना चाहिए.
- छात्र OBC, EBC या DNT कैटेगरी से होना चाहिए.
- छात्र कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रहा हो.
- परिवार की सालाना इनकम 2.50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
- छात्र का एडमिशन स्कीम के तहत चिन्हित टॉप क्लास स्कूल में होना जरूरी है.
- चयन पिछले क्लास के फाइनल एग्जाम में मिले मार्क्स और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा.
ध्यान दें कि यह स्कॉलरशिप सामान्य रूप से हर स्कूल के छात्र के लिए नहीं है. इसके लिए स्कूल का स्कीम के तहत चिन्हित होना भी जरूरी है.
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
PM YASASVI Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्रों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है. आवेदन करने से पहले इन सभी डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें.
- आधार कार्ड
- OBC/EBC/DNT कैटेगरी सर्टिफिकेट
- परिवार का इनकम सर्टिफिकेट
- पिछली क्लास की मार्कशीट
- बैंक अकाउंट की डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्कूल में एडमिशन से जुड़ी जानकारी
बैंक अकाउंट और आधार से जुड़ी जानकारी सही भरें, ताकि स्कॉलरशिप की राशि मिलने में परेशानी न हो.
PM YASASVI Scholarship 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
इस स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है.
- सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर Students सेक्शन में जाकर OTR (One Time Registration) की प्रक्रिया पूरी करें
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
- इसके बाद Academic Year 2026-27 की स्कीम लिस्ट में PM YASASVI Top Class Education in Schools का विकल्प चुनें
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म को अच्छी तरह चेक कर लें
- आखिर में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें
आवेदन के बाद स्कूल और संबंधित अधिकारियों की ओर से फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाएगा
PM YASASVI Scholarship 2026 की लास्ट डेट क्या है?
PM YASASVI Scholarship 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 नवंबर 2026 तय की गई है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें. आवेदन की प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर चल रही है.
| जरूरी डिटेल्स | जानकारी |
| स्कॉलरशिप का नाम | PM YASASVI Scholarship 2026 |
| एकेडमिक सेशन | 2026-27 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू होने की डेट | 22 अक्टूबर 2026 |
| लास्ट डेट | 30 नवंबर 2026 |
| ऑफिशियल पोर्टल | scholarships.gov.in |
ये भी पढ़ें: DSSSB Answer Key 2026: जारी हुई आंसर की, यहां से करें डाउनलोड, 15 दिसंबर को होंगी इन पदों की परीक्षाएं
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए