Pariksha Pe Charcha 2026 में इतिहास रचेगा पीएम का संवाद, बनेगा नया रिकॉर्ड

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Feb 2026 10:05 AM

विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा

Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे देशभर के छात्रों और माता पिता को संबोधित करने वाले हैं. इस बार परीक्षा पे चर्चा में कुछ नया होने वाला है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे देशभर के छात्रों और माता पिता को संबोधित करने वाले हैं. वे परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम के जरिए स्टूडेंट्स को एग्जाम स्ट्रेस कम करने के टिप्स देंगे. 9वीं बार ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

इन मुद्दों पर बात करेंगे PM मोदी

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री छात्रों से उनकी पढ़ाई, एग्जाम की तैयारी, टाइम मैनेजमेंट,म मेंटल प्रेशर और लक्ष्य निर्धारण जैसे मुद्दों पर बात करेंगे. साथ ही वे यह भी बताएंगे कि कैसे परीक्षा को बोझ नहीं बल्कि एक अवसर की तरह देखा जाए.

छात्रों को मिलेंगे ये खास संदेश

  • परीक्षा को जीवन का अंत नहीं, एक पड़ाव मानें
  • तनाव से न घबराएं, स्मार्ट स्टडी करें
  • आत्मविश्वास और अनुशासन सबसे बड़ी ताकत है
  • माता-पिता और शिक्षकों से खुलकर बात करें

कहां देखें Pariksha Pe Charcha 2026 का लाइव?

  • दूरदर्शन के सभी प्रमुख चैनलों पर
  • प्रधानमंत्री के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर
  • और कई ऑनलाइन स्ट्रीमिंग माध्यमों पर लाइव देखा जा सकेगा

इस साल नया फॉर्मेट

इस बार कार्यक्रम को मल्टी-लोकेशन फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है. पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों से सीधे संवाद करेंगे. इस दौरान वे देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी सहित कई स्थानों के छात्रों से बातचीत करेंगे. इससे कार्यक्रम को ज्यादा इंटरैक्टिव और प्रभावशाली बनाया जाएगा.

रिकॉर्ड तोड़ आवेदन किए गए हैं

इस साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए करोड़ों छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है. इस साल 4.5 करोड़ कैंडिडेट्स ने इस कार्यक्रम के लिए आवेदन किए हैं.

यह भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा में ये क्या बोले PM, कहा- छोड़ो एग्जाम, नींद पूरी लो 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola