AI से बने OMR शीट पर NTA सख्त, कहा- सावधान हो जाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

NTA नोटिस (PC-X)

NTA Notice NEET: स्टूडेंट्स और माता-पिता को NTA ने सावधान किया. नोटिस जारी कर कहा कि पेरेंट्स द्वारा शेयर OMR शीट फेक या AI जेनरेटेड है. माता-पिता को सलाह दी है कि वे स्क्रूटनी के लिए ओरिजिनल OMR Sheet ही जमा करें नहीं तो एजेंसी की ओर से सख्त एक्शन लिया जाएगा.

विज्ञापन

NEET NTA Notice: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 को लेकर एक नोटिस जारी की है. NTA ने नीट देने वाले कैंडिडेट्स के माता-पिता से कहा कि वे AI से बनी OMR शीट जमा न करें. दरअसल, बहुत से माता-पिता ने स्कोर को लेकर अंतर के कारण जब शिकायत दर्ज की तो उन्होंने AI जेनरेटेड OMR शीट जमा कर दी. अब इसी को लेकर NTA सख्त है.

विज्ञापन

स्क्रूटनी के लिए ओरिजनल OMR शीट जमा करें: NTA

NTA के अनुसार, स्क्रूटनी में जमा की गई OMR शीट फर्जी या AI जेनरेटेड है. इस स्थिति को देखते हुए NTA ने स्टूडेंट्स और माता-पिता को सलाह दी है कि वे स्क्रूटनी के लिए ओरिजिनल OMR Sheet ही जमा करें.

NTA ने नोटिस जारी कर दी सूचना

NTA ने इस संबंध में एक नोटिस जारी कर सूचित किया है. जारी नोटिस के अनुसार, एजेंसी ने कहा कि NTA सभी कंप्लेन की अच्छे से जांच कर रही है. जांच के दौरान यह पाया गया है कि स्क्रूटनी के लिए जमा की गई कई OMR शीट फेक है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार की गई थीं. ऐसे में छात्रों और माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे स्क्रूटनी के लिए केवल मूल (Original) OMR शीट ही जमा करें. यदि कोई शिकायतकर्ता फर्जी या AI से तैयार की गई OMR शीट जमा करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.


कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?

रिजल्ट जारी होने के बाद कई कैंडिडेट्स की ओर से ऐसी शिकयाते आई कि उनकी OMR रिस्पॉन्स शीट के हिसाब से ज्यादा नंबर आ रहे हैं. कुछ कैंडिडेट्स ने NTA को भी शिकायत की. NTA ने पाया कि ये OMR शीट AI जेनरेटेड हैं. ऐसे में अब एजेंसी ने स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए नोटिस जारी किया.

11.21 लाख कैंडिडेट्स नीट परीक्षा में हुए पास

21 जून को हुए NEET री-एग्जाम का रिजल्ट 16 जुलाई 2026 को जारी किया गया. इस साल करीब 11.21 लाख कैंडिडेट्स सफल हुए हैं. आर्यन गुप्ता ने AIR 1 हासिल की है और पांशुल ने AIR 2. दोनों कैंडिडेट ने 720 में से 715 स्कोर हासिल किया है.

यह भी पढ़ें- सहरसा के आदित्य कुमार, NEET में पाई सफलता, सच हुआ MBBS का सपना



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola