NHAI recruitment 2025 : नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर मौका

Published by :Prachi Khare
Published at :14 May 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
NHAI recruitment 2025

NHAI recruitment 2025

सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री प्राप्त करनेवाले युवाओं से नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डिप्टी मैनेजर पदों पर आवेदन मांगे हैं. जानें विस्तार से...

विज्ञापन

NHAI recruitment 2025 : नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) के 60 पदों पर युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों में सामान्य श्रेणी के लिए 27 पद, अनुसूचित जाति के लिए 9 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 4 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 13 पद, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के लिए 7 पद निर्धारित हैं. इन पदों को गेट स्कोर के आधार पर भरो जायेगा.

आवेदन के लिए योग्यता

मान्यताप्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री प्राप्त करनेवाले युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदक की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : VAIBHAV Fellowship 2025 : वैभव फेलोशिप के लिए करें आवेदन, मिलेगा 4 लाख तक का रिसर्च ग्रांट

चयन प्रक्रिया

डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) पदों पर उम्मीदवारों का चयन सिविल इंजीनियरिंग के गेट 2025 स्कोर के आधार पर किया जायेगा. चयनित अभ्यर्थियों को ज्वॉइनिंग करते समय 5 लाख की राशि का सर्विस बांड भरना होगा, जिसके तहत उन्हें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में शामिल होने की तिथि से कम से कम 3 वर्षों तक सेवा करनी होगी.

ऐसे करें आवेदन

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे. इच्छुक उम्मीदवार एनएचएआई की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.nhai.gov.in के माध्यम से 9 जून, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://nhai.gov.in/nhai/taxonomy/term/248

विज्ञापन
Prachi Khare

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola