NEET UG Topper 2025: चुनौती से चोटी तक… चैलेंज करके रूपायन ने किया कमाल, नीट में AIR 20 लाकर रचा इतिहास

Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Jun 2025 6:45 PM

विज्ञापन

NEET UG Topper 2025 From West Bengal

NEET UG Topper 2025 From West Bengal (मुकेश तिवारी): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से आज यानी 14 जून 2025 को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है. नीट यूजी का रिजल्ट जारी होने के बाद ही पश्चिम बंगाल से नीट टॉपर रूपायन पाल की चर्चा हर तरफ हो रही है.

विज्ञापन

NEET UG Topper 2025 From West Bengal (मुकेश तिवारी): नीट यूजी का रिजल्ट जारी हो गया है. साथ ही नीट टॉपर लिस्ट भी जारी की गई है. इस साल की टॉपर लिस्ट में पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान निवासी रूपायन पाल का नाम खासा चर्चा में है. रूपायन ने नीट यूजी 2025 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 20 हासिल की है और राज्य में संभवतः प्रथम स्थान प्राप्त किया है. शिक्षक माता-पिता जयश्री पाल और रविंद्र नाथ पाल के पुत्र रूपायन की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है.

NEET UG Topper 2025 रूपायन पाल की कहानी

रूपायन ने मीडिया से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई है. उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान उन्हें काफी चिंता हो रही थी, लेकिन उन्होंने अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया. रिजल्ट आने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

रूपायन ने अपने प्रदर्शन का विवरण भी साझा किया, जिसमें फिजिक्स में 144, केमिस्ट्री में 166 और बायोलॉजी में 356 अंक प्राप्त हुए. कुल मिलाकर उनका स्कोर उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है. वह एम्स दिल्ली से एमबीबीएस करने की इच्छा रखते हैं और भविष्य में न्यूरोसर्जन बनने का सपना देखते हैं.

डॉक्टर बनने का लक्ष्य

रूपायन का लक्ष्य केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं है. वह डॉक्टर बनने के बाद अपने राज्य पश्चिम बंगाल में लौटकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं. उनकी यह सोच समाज के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है. उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने की इच्छा ही उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है.

West Bengal Board Topper: बोर्ड एग्जाम में टॉपर

रूपायन पाल ने बोर्ड परीक्षा में भी टॉपर्स लिस्ट में स्थान हासिल किया था, जो उनकी लगातार तैयारी को दर्शाता है. उनके माता-पिता, जो स्वयं शिक्षक हैं, ने उनके प्रयासों को प्रोत्साहन दिया. रूपायन का कहना है कि पढ़ाई कभी बोझ नहीं लगी, क्योंकि उन्हें किताबें और ज्ञान प्राप्त करना हमेशा पसंद रहा. बोर्ड रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रूपायन पाल ने कहा था कि वो NEET Exam भी क्रैक करके रहेंगे.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के महेश केसवानी को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

NEET UG Topper From Bihar: नीट यूजी टॉप 100 में बिहार का कोई नहीं, मुस्कान आनंद स्टेट टॉपर, देखें रैंक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola