बिहार के इन शिक्षकों को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, देखें जिलेवार पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Teacher Award 2026 Graphic (AI Generated)

**State Teachers Award 2026 Bihar:** शिक्षक दिवस पर बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 की घोषणा कर दी है. राज्यभर के विभिन्न जिलों से चयनित शिक्षकों को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मानित किया जाएगा. यहां पढ़ें चयनित शिक्षकों और उनके स्कूलों की पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

State Teachers Award 2026 Bihar: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार के उत्कृष्ट शिक्षकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 (State Teachers Award 2026 Bihar) के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 38 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन सभी चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पटना के ऐतिहासिक श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा. इस सूची में प्राथमिक, मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, विशिष्ट शिक्षक और सहायक अध्यापक शामिल हैं.

राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026: बिहार के चयनित शिक्षकों की पूरी सूची (District-Wise List)

  • विप्लव कुमार: आजम नगर, कटिहार.
  • प्रर्मिला कुमारी: संदेश, भोजपुर.
  • राजकुमार प्रसाद गुप्ता: मदनपुर, औरंगाबाद.
  • अपराजिता कुमारी: पालीगंज, पटना.
  • पुनीता कुमारी: बरौली, गोपालगंज.
  • उमाकांत कुमार: बाराहाट, बांका.
  • चंचला तिवारी: सदर छपरा, सारण.
  • मधु कुमारी: गोगरी, खगड़िया.
  • निवेदिता कुमारी: कहलगांव, भागलपुर.
  • मो नूरुल होदा:आदापुर, पूर्वी चंपारण.

ये भी पढ़ें: Teachers Day Fun Activities: शिक्षक दिवस पर स्कूल-कॉलेज में कराएं ये मजेदार एक्टिविटीज, देखें बेस्ट आइडियाज

  • अजय कुमार पंडित: पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया.
  • बेबी अर्चना: कुस्मीकांटा, अररिया.
  • शमा परवीन: रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी.
  • गुही कुमारी: डोभी, गया जी.
  • पुनीता कुमारी: सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा.
  • केशव कुमार: मुरैल, मुजफ्फरपुर.
  • वीनस दीक्षित: जीरादेई, सीवान.
  • दुर्योधन बैठा: मोतिहारी, पश्चिम चंपारण.
  • कमलेश कुमार: नोखा, रोहतास.
  • कुमार प्रशांत: बिरौल, दरभंगा.
  • निकिता भारती: शाहपुर, नवादा.
  • सौरभ कुमार: अस्थावां, नालंदा.
  • पंकज रंजन: सर्वे कुआं, अरवल.
  • शहजाद अनवर: काशीपुर, किशनगंज.
  • सुमित कुमार: भभुआ, कैमूर.
  • किसलय प्रसाद: चकाई, जमुई.
  • मुदित कुमार: बरियारपुर, मुंगेर.
  • आशा वर्मा: महेश, शेखपुरा.
  • उषा कुमारी: खैजागांव, मधुबनी.
  • डॉ. नीलू रानी: कुमारखंड, मधेपुरा.
  • राज कुमार: मकदूना, लखीसराय.
  • पवन कुमार: जहानाबाद.
  • साक्षी सरला: मनियार, वैशाली.
  • नरेश कुमार निराला: छातापुर, सुपौल.
  • राम नरेश राम: तरियानी, शिवहर.
  • प्रभा कुमारी: डगरी, बेगूसराय.
  • राकेश कुमार: रोसड़ा, समस्तीपुर.
  • मों इमाम अली अंसारी: डुमरांव, बक्सर.

नोट - मों इमाम अली अंसारी का नाम राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामित किया था, लेकिन एक केस में नाम आने के वजह से इनकों पुरस्कार नही दिया जाएगा.

शिक्षक दिवस पर राजकीय शिक्षक पुरस्कार का महत्व

बिहार सरकार हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट पठन-पाठन और स्कूलों के विकास में असाधारण योगदान देने वाले शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करती है. इस सम्मान से न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि अन्य शिक्षकों को भी अपनी शिक्षण शैली को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है.

ये भी पढ़ें: टीचर्स डे स्पेशल: सिर्फ 2 मिनट, शिक्षक दिवस पर दें यह दमदार भाषण जो हर कोई करेगा तारीफ, देखें पूरी स्क्रिप्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन