30000 AIR पर भी मिल सकता है सरकारी MBBS कॉलेज?

Updated:
विज्ञापन
MBBS (सांकेतिक तस्वीर)

MBBS (सांकेतिक तस्वीर)

NEET UG Rank For Govt College: क्या NEET UG में 30,000 AIR रैंक पर सरकारी कॉलेज मिल सकता है? नीट का रिजल्ट आने के बाद बहुत से कैंडिडेट्स के मन में ये सवाल रहता है. आइए, जानते हैं कि किस आधार पर MBBS में सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलता है.

विज्ञापन

NEET UG Rank For Govt College: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. सफल कैंडिडेट्स की नजर एडमिशन पर है. छात्रों के बीच बड़ा सवाल ये है कि कितने ऑल इंडिया रैंक पर उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS मिलेगा. पिछले साल की क्लोजिंग रैंक से आइए समझते हैं क्या है स्थिति.

किस रैंक तक पॉसिबल है सरकारी मेडिकल कॉलेज?

पिछले साल ऑल इंडिया कोटा (AIQ) काउंसलिंग के क्लोजिंग रैंक को देखें तो 30 हजार तक रैंक वाले कई उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट मिली थी. ऐसे में कहा जा सकता है इस साल भी पॉसिबल है कि 30 हजार रैंक तक वालों को सरकारी कॉलेज मिलने की उम्मीद है. हालांकि, फाइनल सीट अलॉटमेंट इस साल के कटऑफ, सीट की उपलब्धता आदि पर निर्भर करेगा.

30 हजार तक AIR पर कैसी हो सकती हैं संभावनाएं?

यदि उम्मीदवार की AIR 30,000 तक है, तो उसके पास कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट पाने की अच्छी संभावना रहती है. टॉप मेडिकल कॉलेज जैसे कि AIIMS के लिए बेहतर रैंक की जरूरत होती है. लेकिन इसके अलावा कई स्टेट मेडिकल कॉलेज हैं जो 30 हजार रैंक पर भी एडमिशन देते हैं.

पिछले साल के ट्रेंड से क्या संकेत मिलते हैं?

पिछले वर्ष AIQ काउंसलिंग में कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों की MBBS सीटों का क्लोजिंग रैंक 30 हजार के आसपास या उससे अधिक तक गया था. हालांकि, यह सभी कॉलेजों और सभी कैटेगरी में समान नहीं था. लोकप्रिय कॉलेजों में क्लोजिंग रैंक काफी कम रही, जबकि नए या कम पसंद किए जाने वाले कॉलेजों में अधिक रैंक पर भी सीटें आवंटित हुईं.

इस साल बढ़ी हैं MBBS सीटें

2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए देश में 9,911 नई MBBS सीटें जोड़ी गई हैं. इसके बाद कुल MBBS सीटों की संख्या बढ़कर 1,36,939 हो गई है. सीटों में वृद्धि से उम्मीदवारों के लिए अवसर बढ़े हैं. इस बार के NEET UG रिजल्ट को देखें अगर तो करीब 11 लाख कैंडिडेट्स सफल हुए हैं. ऐसे में कंपटीशन काफी टफ होने वाला है.

किन बातों पर निर्भर करेगा एडमिशन?

सरकारी MBBS सीट मिलने की संभावना केवल AIR पर निर्भर नहीं करती. इसके साथ कई अन्य फैक्टर्स-

  • कैंडिडेट्स की कैटेगरी (General, OBC, SC, ST, EWS)
  • ऑल इंडिया कोटा (15%) या स्टेट कोटा (85%)
  • कॉलेज और राज्य की प्राथमिकता
  • उपलब्ध सीटों की संख्या
  • काउंसलिंग के प्रत्येक राउंड में सीटों की स्थिति

यह भी पढ़ें- NEET UG Topper ने बताया अपनी सफलता का राज



विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola