ePaper

NEET UG 2024: नौ मार्च तक आवेदन, 5 मई को होगी परीक्षा

Updated at : 29 Feb 2024 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
NEET UG 2024:  नौ मार्च तक आवेदन, 5 मई को होगी परीक्षा

NEET UG 2024 in foreign cities

NEET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2024 के लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया. नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही शुक्रवार देर रात से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी.

विज्ञापन

NEET UG 2024: नीट यूजी की रैंक से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस सहित 10 से अधिक कोर्स में नामांकन होता है. इस रैंक से बैचलर आफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस), बैचरल आफ आयुर्वेदिक सर्जरी एंड मेडिसिन (बीएएमएस), पशु चिकित्सा विज्ञान स्नातक (बीवीएससी), बैचलर आफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस), बैचलर आफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी), बैचलर आफ नेचुरोपैथी एंड योगा सिस्टम (बीवाइइएनएस), बैचलर आफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएमएमएस), पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन स्नातक (बीवीएससी एंड एएच) कोर्स में नामांकन होता है. इसके साथ ही कई राज्य के नर्सिंग, फार्मा, बायोटेक्नलोजी जैसे संस्थान भी नीट यूजी की रैंक के आधार पर नामांकन स्वीकार करते हैं. राज्य के सरकारी एवं निजी मेडिकल कालेजों में नामांकन के लिए बीसीईसीई प्रक्रिया का संचालन करता है.

NEET UG 2024: एमबीबीएस की सीटों में वृद्धि

पिछले तीन वर्षों के कटऑफ के अनुसार सामान्य श्रेणी के वैसे ही अभ्यर्थी का सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस कोर्स में नामांकन हुआ है, जिन्होंने 600 से अधिक अंक प्राप्त किये हैं. एम्स सहित केंद्र द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए कटऑफ 620 से अधिक अंक रहा है. राज्य में 21 सरकारी एवं निजी मेडिकल कालेजों में 2765 सीटें निर्धारित हैं. पिछले पांच वर्षों में राज्य में एमबीबीएस की सीटों में लगभग दोगुने की वृद्धि हुई है.इस साल चारों विषय में प्रश्न पत्र दो खंड में होंगे. फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी के पहले खंड में 35-35 प्रश्न होंगे. वहीं, सभी विषय के दूसरे खंड में 15-15 प्रश्न होंगे. इनमें से 10-10 प्रश्नों का उत्तर देना होगा. सभी प्रश्नों के लिए चार-चार अंक निर्धारित हैं. गलत उत्तर देने पर एक अंक कम कर दिया जायेगा. दोनों खंड के प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्प वाले होंगे. आवेदन के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 31 दिसंबर, 2007 से पहले होनी चाहिए. अधिकतम आयु की सीमा निर्धारित नहीं है.

14 जून को रिजल्ट

NEET UG 2024: स्टूडेंट्स नौ मार्च रात नौ बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क का भुगतान नौ मार्च रात 11:50 बजे तक कर सकते हैं. नीट यूजी का आयोजन पांच मई को कराया जाना है. रिजल्ट 14 जून को जारी कर दिया जायेगा. परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जायेगी. परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक चलेगी. नीट यूजी 2024 के आवेदन शुल्क की बात करें तो, सामान्य और एनआरआइ वर्ग के लिए यह 1700 रुपये है. वहीं इडब्ल्यूएस और ओबीसी एनसीएल के लिए 1600 एवं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडीबी वर्ग के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है. बता दें कि शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा. बिना शुल्क जमा किये आवेदन फॉर्म भरा हुआ नहीं माना जायेगा. फिलहाल नीचे दी जा रही लिंक से कर लें परीक्षा के लिए अप्लाई.

Also Read: NCERT: क्लास 3 और 6 के लिए जल्द लॉन्च होगी नई किताबें, आने वाले सत्र से हो सकता है लागू

Also Read: MAH MBA CET 2024 Exam Dates 2024: एमबीए के एक्जाम डेट्स में हुआ बदलाव, जानें नई तारीख

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola