ePaper

MP Board Exam 2025: मध्य प्रदेश प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू, यहां देखिए जरूरी अपडेट्स

Updated at : 19 Nov 2024 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
mp board exam 2025

MP board exam 2025

MP Board Exam 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो चुकी है. मध्य प्रदेश बोर्ड ने दसवीं कक्षा एवं बारहवीं कक्षा के लिए होने वाली प्री बोर्ड परीक्षा की डेट्स जारी करदी हैं. यह परीक्षाएं 16 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी.

विज्ञापन

MP Board Exam 2025: मध्य प्रदेश से 10वीं एवं 12वीं के अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए एक जरूरी सूचना है. एमपी बोर्ड की तरफ से 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के लिए प्री बोर्ड एग्जाम की डेट शीट जारी हो चुकी है. डेट शीट के हिसाब से राज्य भर में कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से आयोजित की जाएंगी. दसवीं कक्षा का पहला पेपर हिंदी का होगा वहीं 12वीं कक्षा का पहला पेपर फिजिक्स और इकोनॉमिक्स का होगा. दसवीं कक्षा का अंतिम प्री बोर्ड पेपर 22 जनवरी को और 12वीं कक्षा का अंतिम पेपर 24 जनवरी को संपन्न होगा.

इससे पहले हो चुकी है मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट पहले ही जारी कर चुका है छात्र मुख्य परीक्षाओं की डेट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. टाइम टेबल के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 तक किया जाएगा.

Also Read: UP Board Time Table 2025: यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षा की डेट शीट जारी, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

Also Read: Emergency: कंगना की आने वाली फिल्म कैसे बनी उनके लिए करो या मरो का खेल

विज्ञापन
Shreya Ojha

लेखक के बारे में

By Shreya Ojha

Shreya Ojha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola