अंबानी परिवार की 5 बहुओं में सबसे पढ़ी लिखी कौन, जानें नीता से लेकर राधिका तक की डिग्रियां
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Nov 2025 7:48 PM
Most Educated Ambani Bahu: नीता अंबानी, श्लोका और राधिका मर्चेंट के साथ (Image: Social Media)
Most Educated Ambani Bahu: अंबानी परिवार सिर्फ अपने बिजनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी शानदार फैमिली के लिए भी मशहूर है. अंबानी परिवार की बहुएं पढ़ाई-लिखाई में भी किसी से कम नहीं हैं. नीता अंबानी से लेकर श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट तक की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन देखकर आप दंग रह जाएंगे.
Most Educated Ambani Bahu: अंबानी परिवार का नाम आते ही दिमाग में दौलत, शान-शौकत और ग्रैंड फंक्शन की तस्वीरें घूमने लगती हैं. हालांकि, यह परिवार जितना ग्लैमर के बीच है उतना ही साधारण जीवन भी जीता है. अंबानी परिवार की बहुएं पढ़ाई-लिखाई में भी लाजवाब हैं. आइए अंबानी परिवार की 5 बहुओं के एजुकेशन और डिग्रियों (Most Educated Ambani Bahu) को करीब से जानते हैं.
Ambani Family Bahu Education: अंबानी परिवार की 5 बहुएं
अंबानी परिवार की पांच बहुओं की बात करें तो इसमें पहला नाम मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का आता है. इसके बाद मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी भी काफी मशहूर हैं. इसके अलावा अंबानी परिवार में मुकेश अंबानी की दो बहुएं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट हैं. वहीं, अनिल अंबानी की बहू कृषा अंबानी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.
Nita Ambani Education: नीता अंबानी कितनी पढ़ी लिखी?

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने सोशल वर्क के लिए भी काफी मशहूर हैं. नीता अंबानी ग्रेजुएशन की डिग्री रखती हैं. स्टार्स अनफोल्डेड की रिपोर्ट के अनुसार, नीता की पढ़ाई मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से हुई है. उन्होंने बीकॉम की डिग्री हासिल की है.
Tina Ambani Education: टीना अंबानी की डिग्रियां

धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी (पहले टीना मुनीम) बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं. टीना मुनीम का जन्म 11 फरवरी 1957 को मुंबई में हुआ था. टीना ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने अमेरिका जाकर इंटीरियर डिजाइन और आर्ट से जुड़ी पढ़ाई की है. टीना अंबानी को न सिर्फ अंबानी परिवार की बहू बल्कि एक सफल आर्ट क्यूरेटर, सोशल वर्कर और इंस्पिरेशन के रूप में जाना जाता है.
Who is Mukesh Ambani Bahu Shloka Mehta: कौन हैं श्लोका मेहता?

श्लोका मेहता मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की पत्नी हैं. श्लोका मेहता आज भारत की सबसे चर्चित और एलीगेंट पर्सनालिटीज में से एक हैं. श्लोका का जन्म 11 जुलाई 1990 को मुंबई में हुआ था. उनकी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने न्यू जर्सी के प्रिंसटाउन यूनिवर्सिटी से एंथरोपोलॉजी में डिग्री हासिल की है.
ग्रेजुएशन के बाद श्लोका लंदन चली गईं. लंदन के स्कूल ऑफ इंकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से उन्होंने वकालत की पढ़ाई की. श्लोका के पास Master of Law की डिग्री है. श्लोका मेहता सिर्फ बिजनेस बैकग्राउंड तक सीमित नहीं हैं. वो सोशल सर्विस में गहरी दिलचस्पी रखती हैं.
Who is Radhika Merchant: कौन हैं अंबानी परिवार की बहू राधिका मर्चेंट?

राधिका मर्चेंट इन दिनों हर जगह चर्चा में हैं क्योंकि वो अंबानी परिवार की सबसे नई बहू हैं. उन्होंने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी से शादी की है. राधिका का जन्म 18 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ था. राधिका की स्कूलिंग मुंबई में ही हुई है. इसके बाद मुंबई के बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से उन्होंने इंटरनेशनल बैकलॉरिएट में डिप्लोमा किया है. इसके बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Who is Anil Ambani Bahu Khrisha Shah Ambani: कौन हैं कृषा शाह अंबानी?

कृषा शाह अंबानी अनिल अंबानी और टीना अंबानी के छोटे बेटे जय अनीश अंबानी की पत्नी हैं. कृषा अपनी स्मार्टनेस, सादगी और समाजसेवा के कामों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. कृषा की पढ़ाई विदेश में हुई है. उनके पास University of California से पॉलिटिकल साइंस की डिग्री है. इसके अलावा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सोशल पॉलिसी एंड डेवलपमेंट में डिग्री रखती हैं.
Most Educated Ambani Bahu: अंबानी की बहुओं में कौन सबसे पढ़ी लिखी?
सबसे पढ़ी लिखी अंबानी परिवार की बहू की बात (Most Educated Ambani Bahu) करें तो श्लोका मेहता का नाम आता है. श्लोका के पास मास्टर्स की डिग्री है. हालांकि, अंबानी परिवार की सभी बहुएं सोशल वर्क के लिए मशहूर हैं. यही वजह है कि वो सुर्खियों में बनी रहती हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में धांसू एंट्री, IPS का सपना छोड़ मॉडलिंग शुरू, हैरान कर देगी मालती की डिग्रियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










