लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ट्यूशन फीस माफ, आर्म्ड फोर्सेज के लिए 100 फीसदी स्कॉलरशिप

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 May 2025 1:37 PM

विज्ञापन

LPU Jai Jawan Scholarship

LPU Jai Jawan Scholarship: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने सेना के जवानों के लिए 'जय जवान स्कॉलरशिप' स्कीम शुरू करने की घोषणा की है. इसे तहत ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम्स में ऑनलाइन मोड में दाखिला लेने वाले सभी सक्रिय रक्षा और अर्द्धसैनिक कर्मियों के लिए 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ की जाएगी.

विज्ञापन

LPU Jai Jawan Scholarship: जालंधर- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राष्ट्र के प्रति आभार दर्शाते हुए और एजुकेशन के क्षेत्र में कार्य करने के अपने वचन को पूरा करते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने ‘जय जवान स्कॉलरशिप’ शुरू करने की घोषणा की है. एलपीयू के ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम्स में ऑनलाइन मोड में दाखिला लेने वाले सभी सक्रिय रक्षा और अर्द्धसैनिक कर्मियों के लिए 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ की जाएगी.

जवानों के लिए नई पहल

यह पहल भारत के 22 लाख सक्रिय रक्षा (सेना, नौसेना और वायु सेना) और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए है. एलपीयू के चांसलर डॉ अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि यह हमारे बहादुर जवानों के निस्वार्थ समर्पण के लिए हमारा सम्मान है. उन्हें ज्ञान के साथ सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola