SSC CHSL टीयर 1 का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Nov 2025 8:54 AM
SSC CHSL Admit Card 2025 डाउनलोड करती स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025 OUT: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी SSC CHSL के लिए टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025 OUT: एसएससी की परीक्षा देने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने आखिरकार CHSL टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है. अब सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को आसानी से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
इस साल एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 12 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है. पहले यह परीक्षा सितंबर में होने वाली थी, लेकिन अब नई तारीख तय कर दी गई है. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में ली जाएगी. देशभर में लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे.
SSC CHSL Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- अब होम पेज पर “Admit Card” वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
- अपने रीजन (जैसे नॉर्दर्न, वेस्टर्न, साउदर्न आदि) को चुनें.
- अब लिंक पर क्लिक करें- “SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025”.
- अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025 Download Here
इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) जरूर लेकर जाएं. समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और एडमिट कार्ड पर लिखे सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें. इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 200 अंकों के होंगे. हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.
एसएससी सीएचएसएल पेपर में इंग्लिश, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और मैथ्स जैसे विषयों से सवाल आएंगे. उम्मीदवारों को सभी सवाल 60 मिनट में हल करने होंगे, इसलिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है. एग्जाम सिलेबस ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर बनने का आज आखिरी मौका, इस तरह करें Apply
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










