Sarkari Naukri: मुंबई मेट्रो में बिना परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, सालाना 8 लाख तक मिलेगा वेतन

Sarkari Naukri Vacancy In Indian Railways
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है, मुंबई मेट्रो में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है, यहां देखें डिटेल्स.
Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है. मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के बारे में सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी है और इसके तहत चयनित होने पर आपको सालाना 8 लाख रुपए तक का वेतन मिलेगा. ऐसे में यहां देखें इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां और आवेदन से जुड़ी डिटेल्स.
मुंबई मेट्रो में कितने पदों पर वैकेंसी निकाली गई है?
मुंबई मेट्रो की इस भर्ती के तहत कुल 7 पद भरे जाएंगे जिसमें से 1 पद असिस्टेंट जनरल मैनेजर (सिविल) का है, डिप्टी इंजीनियर (सिविल) के लिए 5 पद हैं, और जूनियर इंजीनियर लेवल 2 (सिविल) के लिए 1 पद पर भर्ती है.
मुंबई मेट्रो में भर्ती के लिए क्या है सिलेक्शन की प्रक्रिया?
मुंबई मेट्रो की इस भर्ती के लिए सिलेक्शन मेरिट के अनुसार होगा. इस भर्ती के लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी, इसके जगह उन्हें उनकी शैक्षणिक योग्यता और एक्सपीरियंस के अनुसार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद एक इंटरव्यू राउंड भी होगा.
मुंबई मेट्रो में भर्ती के लिए क्या है योग्यता (eligibility)?
मुंबई मेट्रो की इस भर्ती में अलग पदों के अनुसार योग्यता तय की गई है. अगर आप असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर आवेदन करते हैं तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए, अगर आप जूनियर असिस्टेंट के पास के लिए आवेदन करते हैं तो आपके पास सिविल इंजीनियरिंग की फुल टाइम डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए.
मुंबई मेट्रो में नौकरी के लिए क्या है आयु सीमा?
मुंबई मेट्रो की इस भर्ती के लिए कोई भी न्यूनतम आयु सीमा नहीं है लेकिन शिक्तम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए विशेष रूप से ऊपरी आयु सीम में छूट दी जाएगी.
मुंबई मेट्रो में कितनी मिलेगी सैलरी?
मुंबई मेट्रो की इस भर्ती में अलग पदों के अनुसार वेतनमान कुछ इस प्रकार होगा:
असिस्टेंट जनरल मैनेजर: 8 लाख रुपए सीटीसी
जूनियर इंजीनियर: 5 लाख रुपए सीटीसी
डिप्टी इंजीनियर: 5 से 6 लाख रुपए सीटीसी
सरकारी नौकरी से जुड़ी ताजा खबरों के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: NLC recruitment 2024 : एनएलसी इंडिया लिमिटेड में भरे जायेंगे ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 167 पद
Also Read: SBI recruitment 2024 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट की 13,735 वेकेंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










