राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3951 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

Published by : Smita Dey Updated At : 25 May 2026 8:24 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3,951 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: अगर आप कंप्यूटर फील्ड से हैं और राजस्थान में सरकारी टीचर (कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग दोनों में मिलाकर कुल 3,951 पदों पर यह बंपर वैकेंसी निकाली गई है.  

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: जरूरी डेट्स  

  • फॉर्म भरने की शुरुआत: 25 मई 2026
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट: 23 जून 2026 
  • परीक्षा की संभावित तारीख: 22-23 अगस्त 2026 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Computer Instructor Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR प्रोसेस पूरी करें.
  • लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • अब आवेदन शुल्क जमा करें. 
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

वैकेंसी डिटेल्स 

विभाग का नामपद का नामगैर-अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्रकुल पद 
माध्यमिक शिक्षा विभागसीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर26832300
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर27366793,415
2. संस्कृत शिक्षा विभागसीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर200222
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर20014214
कुल योग (Grand Total)3,2247273,951

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई? 

  • बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर: इसके लिए आपके पास ग्रेजुएशन के साथ PGDCA / A-Level सर्टिफिकेट होना चाहिए. या फिर आपने CS/IT/ECE/EE जैसी ब्रांच से BE./BTech किया हो. इसके अलावा BCA या BSc (कंप्यूटर साइंस/IT) वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं. 
  • सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर: इस पद के लिए मास्टर डिग्री जरूरी है. अगर आपने कंप्यूटर साइंस या आईटी में ME./MTech, MCA या MSc की है, तो आप इसके लिए बिल्कुल योग्य हैं. 
  • आयु सीमा: कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: छूट न जाए मौका, BPSC 72वीं परीक्षा के लिए जल्द करें अप्लाई

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola