राजस्थान के कृषि विभाग में निकली बंपर वैकेंसी, यहां तुरंत करें अप्लाई

Updated at : 08 Feb 2026 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026

कृषि विभाग स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Freepik)

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. राजस्थान के कृषि विभाग में बंपर वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1100 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड यानी RSSB ने कृषि विभाग में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल 1100 खाली पदों को भरा जाएगा. जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है. इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, ताकि उम्मीदवार आसानी से फॉर्म भर सकें.

इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी 2026 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 11 फरवरी 2026 तक का समय मिला है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स

RSSB की इस भर्ती में कुल 1100 पद रखे गए हैं. इनमें TSP क्षेत्र के लिए 156 पद और Non TSP क्षेत्र के लिए 944 पद शामिल हैं. इसका मतलब है कि राज्य के अलग-अलग इलाकों में इन पदों पर नियुक्ति होगी. चयन होने के बाद उम्मीदवारों को कृषि विभाग में सुपरवाइजर के तौर पर काम करना होगा. इसमें किसानों को नई तकनीक, फसल और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का काम भी शामिल होता है.

RSSB Agriculture Supervisor Application: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद Recruitment या Latest Notification सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026 के लिंक को खोलें.
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • अब आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026 Notification

RSSB Agriculture Supervisor Eligibility: योग्यता क्या होनी चाहिए?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना बोर्ड द्वारा तय तारीख के अनुसार की जाएगी. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से BSc Agriculture की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा 10+2 एग्रीकल्चर से पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका, सैलरी होगी 63200

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola