BPSC AEDO Recruitment 2026: 935 पदों भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख
BPSC कैंडिडेट की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
BPSC AEDO Recruitment 2026: बिहार में AEDO भर्ती को लेकर आयोग ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है. पुराने विज्ञापन के तहत आयोजित AEDO परीक्षा को पहले ही रद्द कर दिया गया था. ऐसे में अभ्यर्थियों को नए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी जानकारी देखनी होगी.
BPSC AEDO Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (Assistant Education Development Officer-AEDO) भर्ती को लेकर नया विज्ञापन जारी किया है. आयोग ने विज्ञापन संख्या 16/2026 के तहत कुल 935 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती पहले जारी विज्ञापन संख्या 87/2025 की जगह लाई गई है. पुराने विज्ञापन के तहत आयोजित AEDO परीक्षा को पहले ही रद्द कर दिया गया था. अब आयोग ने नए विज्ञापन के जरिए भर्ती प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने की घोषणा की है.
BPSC AEDO Recruitment 2026: 935 पदों पर नई भर्ती
BPSC के नए विज्ञापन संख्या 16/2026 के तहत बिहार शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों पर भर्ती की जाएगी. आयोग ने 26 नवंबर 2026 को नया नोटिफिकेशन जारी किया है.
पुराने विज्ञापन संख्या 87/2025 के तहत अप्रैल 2026 में आयोजित परीक्षा को रद्द किए जाने के बाद यह नया विज्ञापन जारी किया गया है. भर्ती के लिए आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी.
BPSC AEDO Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
| विवरण | तारीख |
| नया नोटिफिकेशन जारी | 26 नवंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 दिसंबर 2026 |
| फीस भुगतान की अंतिम तारीख | 30 दिसंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख | 31 दिसंबर 2026 |
| परीक्षा की तारीख | जल्द घोषित होगी |
BPSC AEDO भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
BPSC AEDO भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सामान्य तौर पर अधिकतम आयु सीमा पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष बताई गई है. महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. आयु की गणना और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में देखी जा सकती है.
BPSC AEDO Salary: कितना मिलेगा वेतन?
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-5 के तहत वेतन दिया जाएगा. इस पद का वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 निर्धारित है. इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं.
BPSC AEDO 2026: पुराने अभ्यर्थियों को क्या करना होगा?
यह नया विज्ञापन पहले जारी विज्ञापन संख्या 87/2025 की जगह जारी किया गया है, जिसके तहत AEDO परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की गई थी, लेकिन बाद में आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी थी. अब भर्ती के लिए नए विज्ञापन संख्या 16/2026 के तहत प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
पहले विज्ञापन के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नए विज्ञापन में आवेदन, शुल्क और अन्य नियमों से संबंधित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए. पुराने आवेदन के आधार पर नई भर्ती में स्वतः पात्रता या आवेदन की स्थिति को लेकर कोई अनुमान न लगाएं. इस संबंध में आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए निर्देश ही मान्य होंगे.
BPSC AEDO Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
- AEDO भर्ती विज्ञापन संख्या 16/2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें.
- आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
- निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें: IIT का ऐसा क्रेज की 6th क्लास से बच्चा जुट गया तैयारी में, ये कैसी Rat Race है?
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए