Assistant Professor Recruitment 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर वैकेंसी, कई विषयों के लिए भर्ती, यहां तुरंत करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Apr 2025 11:41 AM

विज्ञापन

Assistant professor Recruitment 2025

Assistant Professor Recruitment 2025: प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की तरफ से टीचिंग स्टाफ की बंपर वैकेंसी आई है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 317 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

Assistant Professor Recruitment 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की तरफ से टीचिंग स्टाफ की बंपर वैकेंसी आई है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 317 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. यूपी में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इस वैकेंसी में कई विषयों के लिए भर्तियां होने वाली है. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- allduniv.ac.in पर जाना होगा.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 मई 2025 तक का समय दिया गया है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

Assistant Professor Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- allduniv.ac.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Allahabad University Professor, Associate Professor & Assistant Professor Recruitment 2025 के लिंक पर जाना होगा.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

Allahabad University AU Teaching Recruitment 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से देखें नोटिफिकेशन

एप्लीकेशन फीस

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस जमा करना जरूरी है. इसमें जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 2000 रुपये है. वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 1000 है. जबकि दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवार 100 रुपये में आवेदन कर सकते हैं. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं.

वैकेंसी डिटेल्स

पद का नामकुल पदयोग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर (विभिन्न विषय)127संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री तथा NET / JRF / PhD होना अनिवार्य
एसोसिएट प्रोफेसर (विभिन्न विषय)126संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री
प्रोफेसर (विभिन्न विषय)64संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री

ये भी पढ़ें: Bihar Home Guard Bharti: बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola