JAC Board 10th Topper: झारखंड बोर्ड 10वीं में चतरा की बेटी को मिला था रैंक-1, डाॅक्टर बनने का सपना

JAC Board 10th Topper
JAC Board 10th Topper: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में चतरा की बेटी ने रैंक 1 पाकर पूरे राज्य में नाम रोशन किया. उसकी कड़ी मेहनत और लगन ने उसे टॉपर बनाया है. इस होनहार छात्रा का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है. वह सभी छात्रों को मेहनत और निरंतरता का संदेश देती है. उसकी यह सफलता कई युवाओं के लिए प्रेरणा है.
JAC Board 10th Topper in Hindi: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानि 27 मई 2025 को जारी किया जा रहा है. बोर्ड की ओर से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट के साथ ही टाॅपर लिस्ट भी जारी की जाएगी. झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 में चतरा की बेटी ज्योत्सना ज्योति ने 500 में से 496 अंक लाकर स्टेट टाॅप किया था. आइए जानते हैं झारखंड बोर्ड 10वीं बोर्ड 2024 की टाॅपर ज्योत्सना ज्योति के बारे में विस्तार से.
झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में पूरे राज्य में टॉप करने वाली ज्योत्सना ज्योति ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया था कि वह आगे चलकर क्या करना चाहती हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में झारखंड की स्टेट टॉपर ज्योत्सना ज्योति ने कहा है कि उसका सपना है कि वह डॉक्टर बने और समाज की सेवा करे. वह मूल रूप से चतरा के गिद्धौर प्रखंड की रहने वाली है.
यह भी पढ़ें- Jharkhand Board 10th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, यहां करें रजिस्ट्रेशन
डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है गिद्धौर की ज्योत्सना
झारखंड के गिद्धौर प्रखंड के पांडेबागी गांव की बेटी ज्योत्सना ज्योति का सपना है डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना. शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही ज्योत्सना की शुरुआती पढ़ाई गांव के ही सरकारी प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) में हुई. इसके बाद उनका दाखिला इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग में हो गया.
पढ़ाई के प्रति गहरी लगन (JAC Board 10th Topper in Hindi)
ज्योत्सना बताती हैं कि स्कूल से आने के बाद वह पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाती थीं. छात्रावास में रहते हुए वह देर रात तक पढ़ती थीं. उनका मानना है कि शिक्षा ही एक ऐसा रास्ता है, जिससे बेहतर समाज का निर्माण संभव है. उन्होंने कहा कि अच्छे रिजल्ट के लिए छात्रों को नियमित पढ़ाई करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- JAC Board 10th Result 2025 OUT Soon: वेबसाइट क्रैश होने पर घबराएं नहीं, यहां मिलेगा झारखंड बोर्ड रिजल्ट
शिक्षक परिवार से है जुड़ाव (JAC Board 10th Topper in Hindi)
ज्योत्सना के पिता राजेंद्र कुमार दास सरकारी शिक्षक हैं और इस समय स्वामी विवेकानंद प्लस टू उच्च विद्यालय, मयूरहंड में प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं. उनके दादा महादेव दास भी शिक्षक रह चुके हैं और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं. पढ़ाई का माहौल घर में पहले से ही रहा है.
परिवार से मिला पूरा सहयोग (JAC Board 10th Topper in Hindi)
ज्योत्सना की मां किरण कुमारी एक गृहिणी हैं और उन्होंने शुरू से ही बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया. ज्योत्सना तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं और पढ़ाई के प्रति उनकी मेहनत और समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है.
यह भी पढ़ें- RBSE 10th Result 2025: आज आ रहा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? rajresults.nic.in पर एक्टिव होगा लिंक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




