ePaper

JAC Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड रिजल्ट में गड़बड़ी होने पर क्या करें? सही Marksheet ऐसे पाएं

Updated at : 27 May 2025 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
JAC Board 10th Result 2025 OUT Soon (1)

JAC Board 10th Result 2025 OUT Soon (1)

JAC Board 10th Result 2025 में अगर किसी छात्र को अंक, नाम, या विषय में कोई गलती नजर आती है तो घबराने की जरूरत नहीं है. झारखंड बोर्ड इसके लिए तय प्रक्रिया देता है. छात्र स्कूल या बोर्ड ऑफिस से संपर्क करके रीचेकिंग या करेक्शन का अनुरोध कर सकते हैं. JAC Board 10th Result 2025 में गड़बड़ी होने पर और सही मार्कशीट पाने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें.

विज्ञापन

JAC Board 10th Result 2025 in Hindi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट 27 मई 2025 को जारी किया जा रहा है. छात्र बड़ी उम्मीदों के साथ अपने अंकों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कई बार रिजल्ट में तकनीकी गड़बड़ी या मार्क्स की गलत एंट्री हो जाती है. ऐसे में स्टूडेंट्स परेशान हो जाते हैं और समझ नहीं पाते कि अगला कदम क्या हो. अगर आपको लगता है कि आपके मार्क्स गलत हैं या किसी विषय में अनुपस्थित (Absent) दिखाया गया है या मार्कशीट में कुछ गड़बड़ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां झारखंड बोर्ड द्वारा इस स्थिति में समाधान के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है.

अगर रिजल्ट में गड़बड़ी हो तो क्या करें? (JAC Board 10th Result 2025)

सबसे पहले अपने रिजल्ट (JAC Board 10th Result 2025) को ध्यान से देखें और नाम, रोल नंबर, विषय और अंक सही हैं या नहीं को चेक कर लें. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी (जैसे- विषय में नंबर नहीं दिखना, गलत नाम या स्पेलिंग) को तुरंत नोट करें. यहां आप अपना रिजल्ट सही कराने के तरीके देख सकते हैं-

यह भी पढ़ें- Jharkhand Board 10th Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: आने वाला है झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले देखें

रिजल्ट गड़बड़ होने पर स्कूल से संपर्क करें (JAC Board 10th Result 2025)

किसी भी त्रुटि की स्थिति में सबसे पहले अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या संबंधित शिक्षक से बात करें. स्कूल प्रशासन झारखंड बोर्ड से संपर्क करने में आपकी मदद करेगा.

बोर्ड को शिकायत भेजें (Jharkhand Board 10th Result 2025 in Hindi)

अगर स्कूल से समाधान नहीं होता पाता है तो आप JAC बोर्ड को डायरेक्ट लिखित आवेदन भेज सकते हैं. इसमें रोल नंबर, गड़बड़ी की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज शामिल करें.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Board 10th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, यहां करें रजिस्ट्रेशन

रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन (JAC Board 10th Result 2025 in Hindi)

JAC बोर्ड रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन की सुविधा भी देता है. इसके लिए आपको एक निर्धारित फीस और फॉर्म भरना होगा जो रिजल्ट के कुछ दिन बाद जारी किया जाएगा.

हेल्पलाइन का उपयोग करें (JAC Board 10th Result 2025)

बोर्ड द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी पर भी संपर्क कर सकते हैं. वहां से आपको सही गाइडेंस मिलेगा.

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola