ePaper

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें परीक्षा के लिए उपयोगी साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज

Updated at : 13 Aug 2024 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
Weekly Current Affairs Quiz 2025

Weekly Current Affairs Quiz 2025

पढ़ें साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज. यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज यूपीएससी से लेकर एसएससी सीजीएल तक कई परीक्षाओं के लिए उपयोगी हो सकता है...

विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें करेंट अफेयर्स पर केंद्रित प्रश्न भी पूछे जायेंगे, तो समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित यह प्रश्नोत्तरी आपके लिए उपयोगी हो सकती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

  1. भारत और वियतनाम ने किस राज्य में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिषद के साथ समुद्री इतिहास को संरक्षित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं?
    (क) महाराष्ट्र
    (ख) गुजरात
    (ग) कर्नाटक
    (घ) तमिलनाडु
  2. गिर और एशियाई शेरों पर लिखित एक कॉफी टेबल बुक ‘कॉल ऑफ द गिर’ के लेखक हैं?
    (क) एमके रंजीत सिंह
    (ख) वाल्मीक थापर
    (ग) शशि थरूर
    (घ) परिमल नाथवानी
  3. किस वर्ष से देश में हर साल 24 जुलाई को राष्ट्रीय आयकर दिवस मनाया जाता है?
    (क) वर्ष 2005
    (ख) वर्ष 2010
    (ग) वर्ष 2015
    (घ) वर्ष 2020
  4. मंगोलिया के किस शहर में बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास खान क्वेस्ट 2024 का आयोजन किया जा रहा है?
    (क) उलानबटार
    (ख) अर्देनैट
    (ग) दरखान
    (घ) चोइबल्सान
  5. निम्न में से किस शहर में हाल ही में देश का 500वां सामुदायिक रेडियो स्टेशन खोला गया है?
    (क) सिलचर
    (ख) चेरापूंजी
    (ग) आइजोल
    (घ) दीमापुर
  6. जुलाई की किस तारीख को भारत में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है?
    (क) 21 जुलाई
    (ख) 23 जुलाई
    (ग) 25 जुलाई
    (घ) 26 जुलाई
  7. निम्न में किसकी हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के नये चेयरमैन के तौर पर नियुक्ति की गयी है?
    (क) प्रीति सूदन
    (ख) जया वर्मा
    (ग) एन कलाईसेल्वी
    (घ) मनोज सोनी
  8. यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होनेवाला भारत का 43वां विश्व धरोहर स्थल मोईदाम किस राज्य में स्थित है?
    (क) त्रिपुरा
    (ख) नागालैंड
    (ग) असम
    (घ) मणिपुर
  9. भारतीय नौसेना के लिए हाल ही में लॉन्च किये गये त्रिपुट श्रेणी के पहले जंगी जहाज यार्ड 1258 को किस शिपयार्ड लिमिटेड में बनाया गया है?
    (क) नौसेना शिपयार्ड
    (ख) गोवा शिपयार्ड
    (ग) हिंदुस्तान शिपयार्ड
    (घ) कोचीन शिपयार्ड
  10. निम्न में से किस तारीख को इंटरनेशनल टाइगर डे मनाया जाता है?
    (क) 29 जुलाई
    (ख) 30 जुलाई
    (ग) 31 जुलाई
    (घ) 5 अगस्त

सही जवाब
1 (ख), 2(घ), 3(ख), 4(क), 5(ग), 6(घ), 7(क), 8 (ग), 9 (ख),10(क).

इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें 29 जुलाई से 4 अगस्त तक का करेंट अफेयर्स क्विज

विज्ञापन
Preeti Singh Parihar

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola