Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें इस सप्ताह का करेंट अफेयर्स क्विज
Author Preeti singh parihar
Updated:
विज्ञापन
Weekly Current Affairs Quiz 2025
यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज यूपीएससी से लेकर एसएससी सीजीएल तक कई परीक्षाओं के लिए उपयोगी हो सकता है…
विज्ञापन
Weekly Current Affairs Quiz 2024 : सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें करेंट अफेयर्स पर केंद्रित प्रश्न भी पूछे जायेंगे, तो समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित यह प्रश्नोत्तरी आपके लिए उपयोगी हो सकती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 21 सितंबर को अमेरिका के किस राज्य में क्वाड नेताओं के छठे शिखर सम्मेलन में भाग लिया?
(क) अर्कांसस
(ख) न्यूयॉर्क
(ग) डेलावेयर
(घ) मिनेसोटा - डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-दक्षिण अफ्रीका द्वारा हर साल सितंबर की किस तारीख को विश्व गैंडा दिवस मनाया जाता है?
(क) 15 सितंबर
(ख) 22 सितंबर
(ग) 25 सितंबर
(घ) 27 सितंबर - निम्न में से किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चुना गया है?
(क) लापता लेडीज
(ख) अट्टम
(ग) अमर सिंह चमकीला
(घ) मैदान - नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हाल ही में मंजूरी पानेवाली शंख एयरलाइन किस प्रदेश की पहली विमानन कंपनी है?
(क) मध्य प्रदेश
(ख) उत्तराखंड
(ग) राजस्थान
(घ) उत्तर प्रदेश - निम्न में से कौन सा देश अंडर-20 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप में तीसरी बार चैंपियन बना है?
(क) उत्तर कोरिया
(ख) अमेरिका
(ग) जापान
(घ) कोलंबिया - कुमारा दिसानायके हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति चुने गये हैं?
(क) बांग्लादेश
(ख) श्रीलंका
(ग) नेपाल
(घ) भूटान - भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा जारी ‘राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2024’ में किस राज्य ने शीर्ष स्थान हासिल किया है?
(क) नागालैंड
(ख) हरियाणा
(ग) सिक्किम
(घ) केरल - हाल में जारी हुए एशिया पावर इंडेक्स 2024 में भारत किस स्थान पर है?
(क) पहले
(ख) दूसरे
(ग) तीसरे
(घ) चौथे - महाराष्ट्र सरकार ने किस एयरपोर्ट का नाम बदल कर संत तुकाराम महाराज के नाम पर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
(क) मुंबई एयरपोर्ट
(ख) पुणे एयरपोर्ट
(ग) नागपुर एयरपोर्ट
(घ) बारामती एयरपोर्ट - निम्न में से कौन भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के नये अध्यक्ष बने हैं?
(क) कलिकेश नारायण सिंह देव
(ख) वी के धाल
(ग) रणधीर सिंह
(घ) कृष्णा एम एला
सही जवाब
1(ग), 2 (ख), 3(क), 4(घ), 5(क), 6(ख), 7(घ), 8(ग), 9(ख), 10(क).
इसे भी पढ़ें : CAT 2024 : अब है कैट की तैयारी में तेजी लाने का समय, ऐसे बढ़ें बेस्ट स्कोर की तरफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन