Today In History 16th November: आज ही के दिन बेनजीर भुट्टो ने संभाली पाकिस्तान की सत्ता

Today In History
आज 16 नवंबर के दिन साल 1990 में बेनजीर भुट्टो को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की कद्दावर सियासी शख्सियत में शुमार किया गया था. साथ ही जानें आज के दिन से जुड़ी देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण.
Today In History 16th November: बेनजीर भुट्टो को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की कद्दावर सियासी शख्सियत में शुमार किया जाता है. उन्हें एक मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल था. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उन्होंने यह पद दो बार संभाला. पहली बार वह 16 नवंबर 1988 को देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं, जब उनकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में सफलता हासिल की. दूसरी बार वह 1993 में प्रधानमंत्री बनीं. हालांकि, दोनों ही बार वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं. वर्ष 1988 में बेनजीर ने बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनाई, लेकिन 1990 में राष्ट्रपति ग़ुलाम इसहाक खान ने उनकी सरकार को बर्ख़ास्त कर दिया. इसके बाद 1993 में वह दोबारा प्रधानमंत्री बनीं लेकिन 1996 में भ्रष्टाचार के आरोपों में उनकी सरकार को दोबारा बर्खास्त कर दिया गया. उनका जीवन उतार चढ़ाव से भरपूर रहा और 27 दिसंबर 2007 को एक बम धमाके में उनकी मौत हो गई.
देश-दुनिया के इतिहास में 16 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1713 : बाला जी विश्वनाथ को साहू ने पेशवा नियुक्त किया.
- 1776 : ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया.
- 1840 : न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना.
- 1846: उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जन्म.
- 1849 : रूस के विश्वप्रसिद्ध लेखक फ़्योदोर दोस्तोवस्की को फांसी की सजा. क्राइम एंड पनिशमेंट, द ईडियट और द ब्रदर्स करमाजोव जैसी महान कृतियों के रचयिता फ्योदोर पर एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने का आरोप लगा और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई.
- 1860 : भारतीय श्रमिकों का पहला जत्था दक्षिण अफ्रीका के नटाल पहुंचा.
- 1916 : रूस के ला सतान्या स्थित कारखाने में विस्फोट से 1000 लोगों की मौत.
- 1933 : अमेरिका और सोवियत संघ के बीच राजनयिक संबंध स्थापित.
- 1945 : विश्व भर की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने वाले यूनेस्को का गठन.
- 1973 : स्काईलैब 4 को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ केप केनेवरल से 84 दिन के अभियान पर अंतरिक्ष में भेजा गया.
- 1973: बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्म.
- 1988 : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की और बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं.
- 1997: चीन में 18 साल की कैद के बाद लोकतंत्र समर्थक वेई जिंगशेंग को स्वास्थ्य आधार पर जेल से रिहा किया गया.
- 2021: वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मोहन तरूण का निधन.
- 2022: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में वाहन के फिसल कर खड्ड में गिरने से आठ लोगों की मौत.
- 2023: चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में आग लगने से कम से कम 26 लोगों मौत, 38 लोग घायल.
Also Read: BSEB Sakshamta Pariksha Result Out: बिहार सक्षमता परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










