JSSC CGL Exam 2024 में पूछे जा सकते हैं जनजातीय विद्रोह से ये प्रश्न, ऐसे सकते हैं अच्छे अंक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Jul 2024 9:22 AM
JSSC CGL Exam 2024: परीक्षा में पूछे जा सकते हैं झारखंड के जनजातिय विद्रोह के ये प्रश्न
JSSC CGL Exam 2024: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा में राज्य से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. यहां देखें झारखंड के जनजातीय विद्रोह से से संबंधित प्रश्न
JSSC CGL Exam 2024: झारखंड सचिवालय सहायक परीक्षा 2024 की टेंटेटिव डेट्स अगस्त माह में है. परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को झारखंड से संबंधित प्रश्नों का उत्तर भी देना होगा. यहां जानें झारखंड के जनजातीय विद्रोह से संबंधित प्रश्नों को
Q1. चेरो विद्रोह के प्रथम चरण का प्रमुख नेता कौन था ?
a. गोपाल राय
b. चित्रजीत राय
c. जगन्नाथ पातर
d. रघुनाथ महतो
Q2. अंग्रेजों द्वारा जगन्नाथ ढाल को किस वर्ष पुन: धालभूम का राजा घोषित किया गया ?
a. 1770
b. 1771
c. 1775
d. 1777
Q3. चुआर विद्रोह का प्रमुख कारण क्या था ?
a. अंग्रेजों द्वारा वीरभूम क्षेत्र की जनता पर अनायास आक्रमण किया जाना
b. अंग्रेजों द्वारा चुआरों को अपने क्षेत्र से बाहर निकलने की धोषणा
c. चुआरों द्वारा लगान देने से मना करने पर पंचेत राज्य को नीलाम किया जाना
d. अंग्रेजों द्वारा पंचेत राज्य में व्यापक पैमाने पर जंगलों की कटाई
Q 4. घटवाल विद्रोह निम्न में से किस स्थान पर किया गया था ?
a. पलामू
b. सिंहभूम
c. रामगढ़
d. देवघर
Q 5. तिलका आंदोलन का प्रमुख कारण क्या था ?
a. अंग्रेजों द्वारा आक्रमण
b. अंग्रजों की दमन एवं फूट डालो की नीति
c. अंग्रजों द्वारा तिलका मांझी को गिरफ्तार किया जाना
d. इनमें से कोई नहीं
Q 6. पहड़िया विद्रोह के प्रथम चरण का नेतृत्व किसने किया था ?
a. रमान आहड़ी
b. जगन्नाथ देव
c. सुरज सिंह
d. दुर्जन सिंह
Q7. अंग्रेजों द्वारा तिलका मांझी को किस स्थान पर फांसी दी गई थी ?
a. रांची में
b. पलामू में
c. धनबाद में
d. भागलपुर में
Q8. कोल विद्रोह किसके नेतृत्व में संचालित किया गया था ?
a. सिंगराई मानकी
b. गंगा नारायण
c. लाल बाबा
d. जतरा भगत
Q9. भूमिज विद्रोह का दमन किस अंग्रेज अधिकारी ने किया ?
a. के. क्वीवलैंड
b. कै. विल्किंसन
c. कै. होगन
d. कै. जोन्स
Q 10. मुण्डा उलगुलालन को किसने नेतृत्व प्रदान किया?
a. तिलका मांझी
b. सिद्धू-कान्हू
c. बिरसा मुंडा
d. जतरा भगत
(Answers: 1-b, 2-d, 3-c, 4-c, 5-b, 6-a, 7-d, 8-a, 9-b, 10-c)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










