Hindi Toughest Word: बचपन से पढ़े हैं हिंदी तो बोलकर दिखाएं ये 7 शब्द, अच्छे-अच्छों की जुबान लड़खड़ाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 01 Jul 2025 12:29 PM

विज्ञापन

Hindi Toughest Word: हिंदी के कठिन शब्द

Hindi Toughest Word: हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसको लोग बेहद आसान समझते हैं. हालांकि, हिंदी में कुछ ऐसे शब्द भी हैं जो बचपन से पढ़ने के बावजूद बोलने में जुबान को उलझा देते हैं. ऐसे 7 शब्द आज हम बताएंगे, जिन्हें ठीक से उच्चारित करना अच्छे-अच्छों के लिए भी चुनौती बन जाता है.

विज्ञापन

Hindi Toughest Word: हिंदी को अक्सर लोग आसान और सहज भाषा मानते हैं, लेकिन इसके कुछ शब्द ऐसे हैं, जिन्हें बोलते हुए अच्छे-अच्छों की जुबान लड़खड़ा जाए. बचपन से पढ़ी और बोली जाने वाली हिंदी में भी कई कठिन उच्चारण वाले शब्द मौजूद हैं, जो लोगों की भाषा पर पकड़ की असली परीक्षा लेते हैं. ऐसे शब्द भाषा की खूबसूरती को और भी समृद्ध बनाते हैं. हम आपको ऐसे ही 7 चुनिंदा शब्दों से रूबरू कराएंगे, जो दिखने में साधारण लगते हैं लेकिन बोलने में बड़े-बड़ों के पसीने छुड़ा देते हैं, तो तैयार हो जाइए अपनी हिंदी शब्द-ज्ञान को परखने के लिए.

Hindi Toughest Word: वात्याचक्र

हिंदी का एक शब्द वात्याचक्र दिखने में आसान है लेकिन इसे बोलने में काफी लोगों की जुबान लड़खड़ा जाती है. वात्याचक्र शब्द का अर्थ चक्रवात होता है. इसे तूफान या चक्राकार भी कहते हैं. वात्याचक्र दो शब्दों से मिलकर बना है वात्य और चक्र. इसमें वात्य का अर्थ है वायु या हवा और चक्र का मतलब घेरा या चक्कर होता है.

यत्किंचित शब्द

यत्किंचित का अर्थ है थोड़ा, अल्प, जरा सा या बहुत ही कम मात्रा में कोई वस्तु या बात. यह शब्द आमतौर पर किसी बेहद छोटी चीज के लिए प्रयोग होता है. जैसे – यत्किंचित प्रयास से भी सफलता मिल सकती है. मतलब थोड़ा सा प्रयास भी लाभकारी हो सकता है.

विप्रलब्ध शब्द का अर्थ

हिंदी में एक शब्द विप्रलब्ध है. इसका अर्थ है वह इंसान जो जो छल या धोखे का शिकार हुआ हो. इसका प्रयोग आमतौर पर किसी ऐसे व्यक्ति या स्थिति के लिए किया जाता है, जहां उम्मीद के विपरीत धोखा मिला हो. हालांकि, इसका प्रयोग संस्कृत भाषा में भी होता है.

दुर्निवार शब्द

दुर्निवार शब्द हिंदी कठिन शब्दों में से एक है. इसका अर्थ है जिसे रोका या टाला न जा सके. यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है. इसमें दुर यानी कठिन या बुरा होता है. वहीं, निवार का अर्थ रोकना होता है.

पुनरावृति का अर्थ

पुनरावृति का अर्थ है किसी कार्य, शब्द, क्रिया या घटना का बार-बार होना या दोहराया जाना. यह शब्द पुनः (फिर से) और आवृत्ति (दोहराना) शब्द से जुड़कर बना है. उदाहरण के लिए, किसी गलती की पुनरावृति का मतलब है वही गलती फिर से होना. यह शिक्षा, शोध, या अभ्यास में भी प्रयोग होता है.

किंकर्तव्यविमूढ़ कठिन शब्द

किंकर्तव्यविमूढ़ एक बेहद कठिन लेकिन सुंदर हिंदी शब्द. इसका अर्थ होता है ऐसी स्थिति में फंसा व्यक्ति, जिसे समझ में न आए कि अब क्या करना चाहिए. साधारण भाषा में कंप्यूज इंसान को किंकर्तव्यविमूढ़ कह सकते हैं. इसमें किम् (क्या), कर्तव्य (करने योग्य), और विमूढ़ (भ्रमित) शब्द जुड़कर यह भाव बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: सड़क पर सफेद और पीली लाइन का मतलब क्या है? 99% लोग नहीं जानते सही जवाब!

यह भी पढ़ें: SSC JE 2025: एसएससी जेई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कैसे करें आवेदन और क्या है पूरी प्रक्रिया

नोट: इन शब्दों को सबसे कठिन शब्द कहना उचित नहीं है. हालांकि, हिंदी भाषा पर अच्छी कमांड बनाने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola