UPBED JEE 2025: यूपी बीएड परीक्षा 1 जून को, एग्जाम से पहले जान लें नेगेटिव मार्किंग सिस्टम
UPBED JEE 2025
UPBED JEE 2025: यूपी बीएड ज्वॉइन एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. 1 जून को यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी. इसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. परीक्षा में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स को एग्जाम में मार्किंग सिस्टम को अच्छे से समझ जाना चाहिए.
UPBED JEE 2025: यूपी बीएड ज्वॉइन एंट्रेंस एग्जाम 1 जून को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स को एग्जाम में मार्किंग सिस्टम को अच्छे से समझ जाना चाहिए.
UPBED JEE 2025 Negative Marking: नेगेटिव मार्किंग स्कीम
परीक्षा चाहे कोई भी हो लेकिन नेगेटेवि मार्किंग को लेकर सवाल हर उम्मीदवार के मन में रहता ही है. ऐसे में यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर भी उम्मीदवारों के सवाल सोशल मीडिया पर आने लगे हैं. बता दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी. हर एक गलत उत्तर के लिए 0.33 फीसदी मार्क्स काट लिए जाएंगे. वहीं, मार्किंग स्कीम के मुताबिक प्रत्येक सही जवाब के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे.
UP BEd JEE Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में दो पेपर होंगे. दोनों ही पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3-3 घंटे का समय दिया जाएगा. पहले पेपर में उम्मीदवारों को सामान्य ज्ञान से 50 एवं भाषा (हिंदी/ अंग्रेजी में से एक) से 50 प्रश्न हल करने होंगे. वहीं, पेपर 2 में सामान्य अभिरुचि परीक्षण से 50 प्रश्न एवं विषय योग्यता (आर्ट्स/ साइंस/ कृषि/ वाणिज्य) से 50 प्रश्न आएंगे.
इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन
- लखनऊ विश्वविद्यालय, यूओएल लखनऊ, एलयू
- महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
- डॉ भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय, डॉ बीआरएयू आगरा
- डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, डॉ आरएमएलएयू फैजाबाद
- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सीसीएसयू मेरठ
- बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय बीयू झांसी (संचालित विश्वविद्यालय)
- महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ, एमजीकेवीपी वाराणसी
- संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, एसएसवीवी वाराणसी
- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, वीबीएसपीयू जौनपुर
- दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, डीडीयू गोरखपुर
- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू कानपुर
- इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, एएसयू इलाहाबाद (रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज)
- जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय जेसीयू बलिया
- सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
- ख्वाजा मोई द्ददीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
- गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय जीबीयू, नोएडा
- महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़
- मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
- राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
ये भी पढ़ें: UPSC Paper Analysis: करेंट अफेयर्स ने घुमाया दिमाग, देखें कैसा था यूपीएससी प्रीलिम्स का पेपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










