UGC NET Admit Card December 2025: 2 जनवरी की परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Dec 2025 1:41 PM
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
UGC NET Admit Card December 2025: 2 जनवरी की यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
UGC NET Admit Card December 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2 जनवरी 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा 85 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में होगी. ये परीक्षा कल से यानी कि 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो रही है और 7 जनवरी 2026 तक चलेगी.
UGC NET December Exam Date: कब-कब होगी नेट परीक्षा?
यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर परीक्षा 31 दिसंबर से शुरू होगी. 2, 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 को परीक्षा निर्धारित है. अभी तक केवल 31 दिसंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया था. वहीं अब 2 जनवरी की परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. आगे आने वाली परीक्षा के लिए भी 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे.
UGC NET Admit Card Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
- यहां होम पेज पर एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट करें.
- इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगी. सभी कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ पहुंचें. बिना एडमिट कार्ड के उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- UGC NET Exam के बाद सरकारी नौकरी, Teaching से लेकर PSUs तक मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










