RSSB CET 10+2 का एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

RSSB CET 10+2 Admit Card 2026 OUT: राजस्थान में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (RSSB CET) के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से सीईटी 10+2 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

RSSB CET 10+2 Admit Card 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET 12वीं लेवल परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड 26 नवंबर को जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

1 से 3 दिसंबर तक होगी परीक्षा

RSSB CET सीनियर सेकेंडरी लेवल की परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा OMR शीट के माध्यम से होगी. इससे पहले बोर्ड ने 21 नवंबर को उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी जारी की थी.

अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता जरूर चेक कर लें. परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले वहां तक जाने का रास्ता भी देख लें, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की परेशानी न हो.

RSSB CET Admit Card 2026 Download Here

RSSB CET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें.
  • RSSB CET Senior Secondary Level 2026 Admit Card के लिंक को चुनें.
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर सबमिट करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें.

कब से कब तक भरे गए थे फॉर्म?

RSSB CET सीनियर सेकेंडरी लेवल 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका 23 जुलाई 2026 तक दिया गया था. इसी दिन आवेदन शुल्क जमा करने की भी अंतिम तारीख थी.

ये भी पढ़ें: RPSC RAS 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप पर अपडेट जारी, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola