JEE Main Exam 2025: लड़कियां उतार दें अंगूठी और ब्रेसलेट, फुल स्लीव बैन, देखें जेईई मेन के लिए ड्रेसकोड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 31 Mar 2025 6:05 PM

विज्ञापन

RRB NTPC Admit Card 2025

JEE Main Exam 2025: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से होने वाला है. जेईई मेन एग्जाम के लिए ड्रेसकोड गाइडलाइंस यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

JEE Main Exam 2025: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जेईई मेन परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाती है. इसके लिए दूसरे सेशन की परीक्षा 2 अप्रैल से आयोजित होने वाली है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को एग्जाम से जुड़े गाइडलाइंस का ध्यान रखना जरूरी है. बता दें कि जेईई मेन परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित होगी. इसके लिए एग्जाम गाइडलाइंस यहां देख सकते हैं.

जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 फरवरी 2025 तक का समय मिला था. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का रिजल्ट अप्रैल के लास्ट में जारी हो सकता है.

JEE Main Exam 2025 Guideline: देखें एग्जाम गाइडलाइंस

  • जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए फुल स्लीव के कपड़े पहनने से मना कर दिया गया है. इसके लिए छात्र आधी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट या टॉप पहनें.
  • फुल स्लीव के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है क्योंकि एनटीए का कहना है कि छात्र फुल स्लीव का इस्तेमाल प्रतिबंधित वस्तुओं को छिपाने के लिए कर सकते हैं.
  • कपड़ों के लिए जारी गाइडलाइंस के अनुसार, भारी या कढ़ाई वाले कपड़े न पहनें. कैंडिडेट्स को सरल और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है.
  • एग्जाम हॉल में जूते पहनने पर रोक लगाई गई है. सभी परीक्षार्थी के लिए केवल सैंडल और चप्पल पहनने की अनुमति है.
  • लड़कियों के लिए जारी खास गाइडलाइंस के अनुसार, लड़कियां एग्जाम सेंटर के बाहर ही झुमके, अंगूठी, चुड़ियां और ब्रेसलेट उतर दें.
  • एग्जाम हॉल में आभूषण, घड़ियां, बेल्ट, धूप का चश्मा या कोई भी धातु की वस्तुएं बैन की गई हैं.

JEE Main Exam Timing: कितने बजे होगी परीक्षा?

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 तक चलेगी. इसमें पहले पेपर की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. इसके बाद दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

ये भी पढ़ें: Success Story: आरा के यूनिवर्सिटी में मिसेज इंडिया प्रोफेसर, डॉ रोहिणी पढ़ाएंगी ये सब्जेक्ट

ये भी पढ़ें: Success Story: बिहार के इस ‘सुपर कॉप’ को कभी आया था आत्महत्या का ख्याल! पढ़िए खाकी वेबसीरीज के असली IPS की कहानी

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola