ePaper

ICAI CA Exam Date 2025 OUT: चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम डेटशीट icai.org पर जारी, यहां देखें टाइम टेबल

Updated at : 31 May 2025 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
Exam Preparation

Exam Preparation

CA Exam Date 2025 OUT: ICAI ने CA सितंबर 2025 एग्जाम की डेटशीट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जारी कर दी है. इसमें फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल लेवल की परीक्षाओं की तारीखें दी गई हैं. छात्र अपने कोर्स के अनुसार टाइम टेबल देख सकते हैं. परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब अपनी स्ट्रैटेजी बेहतर बना सकते हैं क्योंकि तारीखें तय हो चुकी हैं.

विज्ञापन

ICAI CA Exam Date 2025 OUT in Hindi: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA सितंबर परीक्षा 2025 के लिए डेटशीट (Time Table) जारी कर दी है. इसमें फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के लिए परीक्षा की तारीखें घोषित की गई हैं. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो वह ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर डेटशीट (ICAI CA Exam Date 2025 OUT) देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं.

ICAI CA परीक्षा की तारीखें (सितंबर 2025)

फाइनल कोर्स परीक्षा

  • पहला ग्रुप: 3, 6, 8 सितंबर 2025
  • दूसरा ग्रुप: 10, 12, 14 सितंबर 2025

इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा

  • पहला ग्रुप: 4, 7, 9 सितंबर 2025
  • दूसरा ग्रुप: 11, 13, 15 सितंबर 2025

फाउंडेशन कोर्स परीक्षा

  • 16, 19, 20 और 22 सितंबर 2025.

यह भी पढ़ें- SSC June Bharti 2025: 8 बड़ी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन शुरू, पूरी लिस्ट यहां देखें

परीक्षा का समय (ICAI CA Exam Date 2025 OUT)

  • फाउंडेशन परीक्षा: पेपर 1 और 2: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, पेपर 3 और 4: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक.
  • इंटरमीडिएट परीक्षा: सभी पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
  • फाइनल कोर्स परीक्षा: पेपर 1 से 5: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, पेपर 6: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक (कुल 4 घंटे).

डेटशीट कैसे डाउनलोड करें? (ICAI CA Exam Date 2025 OUT)

  • सबसे पहले icai.org वेबसाइट पर जाएं
  • “महत्वपूर्ण घोषणाएं” (Important Announcements) सेक्शन पर क्लिक करें
  • “CA परीक्षा सितंबर 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें
  • डेटशीट पीडीएफ में अपने आप डाउनलोड हो जाएगी
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए फाइल को सेव कर लें.

ICAI CA Exam Date 2025 OUT के लिए आवेदन तिथि

ICAI CA सितंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन 5 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक किया जा सकता है. अगर आप CA की तैयारी कर रहे हैं, तो इस डेटशीट के अनुसार अपने टाइमटेबल को तुरंत अपडेट करें. 

यह भी पढ़ें- Home Guard Bharti 2025: 7वीं पास के लिए नौकरी का मौका, इतने पदों पर हो रही भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola