CTET 2025: सीटीईटी जुलाई सेशन के लिए नोटिफिकेशन कब जारी करेगा CBSE? देख लें अन्य जरूरी डिटेल

Author Shubham
Updated:
विज्ञापन

CTET 2025

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CTET 2025: ​केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीटीईटी जुलाई 2025 सत्र के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा. उम्मीद की जा रही है कि यह अधिसूचना अप्रैल 2025 के अंत में प्रकाशित की जाएगी. अधिसूचना जारी होने के बाद, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

विज्ञापन

CTET 2025 in Hindi: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) जल्द ही सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा. सीबीएसई हर साल दो बार CTET परीक्षा आयोजित करता है. जुलाई सेशन के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी हो सकता है. आवेदन शुरू होते ही उम्मीदवार ctet.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. यहां आपको सीटीईटी जुलाई सेशन (CTET 2025) के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है.

विज्ञापन

सीटीईटी के लिए योग्यता क्या है? (CTET 2025 in Hindi)

सीटीईटी परीक्षा में दो पेपर होते हैं. पेपर 1 (कक्षा 1 से 5): उम्मीदवार ने 12वीं में 50% अंकों के साथ 2 साल का D.El.Ed किया हो या इसके बराबर कोर्स पास किया हो. कुछ मामलों में स्नातक + बीएड भी मान्य होता है. पेपर 2 (कक्षा 6 से 8): उम्मीदवार ने स्नातक डिग्री के साथ 2 साल का D.El.Ed या B.Ed किया हो.

यह भी पढ़ें- Best BTech College: माइक्रोसॉफ्ट में प्लेसमेंट देकर छा गया झारखंड का कॉलेज, 82 लाख का हाईएस्ट पैकेज

CTET 2025 नोटिफिकेशन (CTET 2025 in Hindi)

CTET अधिसूचना 2025 CBSE द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएगी. CTET अधिसूचना PDF को निम्नलिखित जानकारी के साथ ‘सूचना बुलेटिन’ के रूप में जारी किया जाएगा:

  • आवेदन प्रक्रिया
  • परीक्षा तिथियां और कार्यक्रम
  • CTET पात्रता मानदंड
  • CTET परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम
  • CTET योग्यता अंक और प्रमाण पत्र प्रदान करना
  • CTET प्रमाण पत्र की वैधता
  • CTET परीक्षा केंद्रों की सूची
  • प्रवेश पत्र
  • पात्रता का सत्यापन
  • प्रमाण पत्र और मार्कशीट.

CTET 2025 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस (CTET 2025 in Hindi)

CTET 2025 के लिए जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है तो कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां “लेटेस्ट न्यूज” सेक्शन में दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक को चुनकर अपनी बेसिक जानकारी फिल करते हुए पंजीकरण करें. पंजीकरण के बाद लॉगइन करें. सभी जानकारी फिल करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें. यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola