Bihar Police Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड, एग्जाम हॉल में न ले जाएं ये वस्तु 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Jul 2025 5:05 PM

विज्ञापन

Bihar Police Admit Card 2025

Bihar Police Admit Card 2025: बिहार में पुलिस कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर. 3 अगस्तो को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की ओर से ये एडमिट कार्ड जारी किया गया है. खबर में बताए में तरीके की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

विज्ञापन

Bihar Police Admit Card 2025: बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. 3 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है. सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है, csbc.bihar.gov.in 

Bihar Police Admit Card 2025 Steps To Download: इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर ‘बिहार पुलिस एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें 
  • यहां अपना क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट करें
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा 
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें 

नोट: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत होने पर वेबसाइट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ईमेल पर संपर्क करें.  

Bihar Police Constable Exam Guidelines: परीक्षा के लिए जारी दिशा-निर्देश

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं. परीक्षा हॉल की निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगाए जाएं. मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती हो. वहीं परीक्षार्थी को भी सख्ती से नियमों का पालन करना होगा. अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आएं. इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा.साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइज जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर जाने की मनाही है. केवल ब्लैक बॉल प्वॉइंट पेन का इस्तेमाल करें. परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. 

यह भी पढ़ें- Bihar Board 10वीं-12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में करेक्शन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें सुधार

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन