Exam Calendar April 2025 in Hindi: 2025 में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं होने वाली हैं और इनमें इंजीनियरिंग एग्जाम के अलावा सरकारी नौकारी के लिए होनी परिक्षाएं शामिल हैं. अप्रैल में रेलवे की परीक्षाएं, UPSC सीडीएस के अलावा अन्य परीक्षाएं शामिल हैं. इसलिए यहां 2025 में होने वाली सभी आगामी सरकारी परीक्षाओं की सूची दी गई है जो सरकारी नौकरी (Government Jobs in India) पाने का लक्ष्य रखने वालों के लिए महत्वपूर्ण हैं.
JEE Main सेशन 2 की परीक्षा इस दिन
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, JEE Main सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है क्योंकि इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- JEE Main 2025 Session 2: जेईई मेन सेशनल 2 एग्जाम कल से, सेंटर पहुंचने से पहले देखें ये जरूरी गाइडलाइंस
इस दिन होगा UPSC CDS I 2025 Exam
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, यह परीक्षा 13 अप्रैल 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी और इसे कई सत्रों में आयोजित किया जाएगा. यूपीएससी सीडीएस परीक्षा भारत के रक्षा बलों में सेवा करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक प्रवेश द्वार है.
आगामी परीक्षा कैलेंडर 2025 (Exam Calendar April 2025 in Hindi)
अप्रैल में आगामी परीक्षा कैलेंडर 2025 (Exam Calendar April 2025 in Hindi) इस प्रकार है-
तारीख | परीक्षा |
2-9 अप्रैल 2025 | जेईई मेंस सेशन 2 |
6 अप्रैल 2025 | असम पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा |
10, 12 अप्रैल 2025 | एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा |
13 अप्रैल 2025 | यूपीएससी सीडीएस 1/एनडीए 1 |
16-18 अप्रैल 2025 | केसीईटी एग्जाम |
17 अप्रैल 2025 | यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 |
19 अप्रैल 2025 | नीट एमडीएस 2025 |
20 अप्रैल 2025 | सीबीएसई सुपरिन्टेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा |
22 अप्रैल 2025 | आरआरबी जेई सीबीटी 2 |
28-30 अप्रैल 2025 | आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा |
26-30 अप्रैल 2025 | BITSAT एग्जाम. |
यह भी पढ़ें- April Important Days in Hindi 2025: जीके के लिए अप्रैल के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस