Entrance Exam: 9 मार्च को कक्षा 6 से 9 में प्रवेश हेतु होगी परीक्षा, इस दिन आएगा रिजल्ट

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

बिहार शिक्षा विभाग

Entrance Exam: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षावार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है: कक्षा 6 - 1560 सीटें, कक्षा 7 - 110 सीटें, कक्षा 8 - 225 सीटें, एवं कक्षा 9 - 1088 सीटें. प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 40 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक जिले में एक परीक्षा केंद्र होगा, जबकि पूर्णिया एवं सीतामढ़ी जिलों में दो-दो परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं.

विज्ञापन

Entrance Exam: पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य के 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 9 मार्च, 2025 (रविवार) को किया जाएगा. यह प्रवेश परीक्षा कक्षा 6, 7, 8 और 9 में प्रवेश हेतु आयोजित की जा रही है. आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी, 2025 को समाप्त हो चुकी है एवं कुल 2983 रिक्तियों के विरुद्ध कुल लगभग 4200 आवेदन प्राप्त हुए हैं. प्रवेश परीक्षा का अस्थायी परिणाम 18 मार्च, 2025 को घोषित किया जाना संभावित है, तथा शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल, 2025 से प्रारंभ होने की संभावना है.

परीक्षा का स्वरूप एवं विवरण

प्रवेश परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे एवं कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा की समयावधि 2 घंटे निर्धारित की गई है. प्रश्नपत्र में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों से संबंधित प्रश्न होंगे, प्रत्येक विषय के लिए 20 अंक निर्धारित हैं।

प्रवेश पत्र एवं परीक्षा केंद्र सूचना

प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट www.bcebconline.bihar.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं अथवा संबंधित जिला स्थित अति पिछड़ा एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं. इन विद्यालयों में प्रवेश एवं प्रवेश परीक्षा पूर्णतः निःशुल्क है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : औरंगजेब ने आंखें निकलवा दीं, पर छावा संभाजी ने नहीं कुबूल किया इस्लाम, क्या है शिवाजी के बेटे की पूरी कहानी?

विभाग का उद्देश्य एवं अपील

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार, राज्य की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. विभाग द्वारा वर्तमान में सभी जिलों में 520 आसन वाले कुल 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय संचालित है जहां बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. विभाग सभी पात्र छात्राओं से प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होकर इन विद्यालयों में प्रवेश प्राप्त करने की अपील करता है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola