Central Bank of India Recruitment 2023 में इन पदों के लिए करें आवेदन, 1 लाख तक है सैलरी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Nov 2023 4:04 PM

विज्ञापन

Central Bank of India Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से एसओ के कुल 192 पद भरे जाएंगे. जहां तक सेलेक्शन की बात है तो ये लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा. पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू देंगे.

विज्ञापन

Central Bank of India Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही विशेषज्ञ श्रेणी के 192 अधिकारियों के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा. योग्य उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट, Centralbankofindia.co.in/en/recruitments के रिक्रूटमेंट टैब पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर है.

Also Read: BPSC परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट, अब नहीं देनी होगी सक्षमता परीक्षा

कैसे होगा सेलेक्शन

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एसओ के कुल 192 पद भरे जाएंगे. जहां तक सेलेक्शन की बात है तो ये लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा. पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू देंगे. एग्जाम डेट के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है. इसका अपडेट जानने के लिए कुछ-कुछ समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें.

सेंट्रल बैंक के लिए ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें.

यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें.

इसके बाद सेंट्रल बैंक मैनेजर का फॉर्म भरें.

संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट करें.

– इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

Also Read: AISSEE 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का नोटिस जारी, 16 दिसंबर तक करें आवेदन

शैक्षिक योग्यता

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मैनेजर भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए. इसके साथ ही CAIIB होना चाहिए. इसके अलावा पीएसबी/ प्राइवेट सेक्टर बैंक/ आरआरबी में एक अधिकारी के रूप में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए. अभ्यर्थियों को सलाह है कि नोटिफिकेशन पढ़कर ही आवेदन करें. आधी जानकारी के साथ भरा हुआ फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.

शुल्क और सैलरी कितनी है

आवेदन करने के लिए जनलर कैंडिडटे्स को 850 रुपये शुल्क प्लस जीएसटी देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 175 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा. सेलेक्ट होने पर सैलरी पद के मुताबिक है. जैसे स्केल वन के लिए 36 हजार से लेकर 63 हजार रुपये तक. स्केल टू के लिए 48 हजार से 69 हजार तक. इसी तरह स्केल V के लिए सैलरी 89 हजार से 1 लाख रुपये तक है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola