CBSE पोर्टल फिर हुआ लेट, छात्रों की चिंता बढ़ी 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Jun 2026 2:27 PM

विज्ञापन

CBSE

CBSE Re Evaluation Portal: CBSE बोर्ड ने री-इवैल्यूएशन के लिए एक जून को पोर्टल एक्टिव करने की बात कही थी. लेकिन अभी तक पोर्टल सक्रिय नहीं है.

विज्ञापन

CBSE Re Evaluation Portal: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्रों को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा है. बोर्ड द्वारा 1 जून 2026 को री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन तय तारीख पर भी पोर्टल सक्रिय नहीं हो सका. छात्रों ने जब वेबसाइट पर लॉगिन करने की कोशिश की तो उन्हें “Portal Under Maintenance” का मैसेज दिखाई दिया.

CBSE पोर्टल में टेक्निकल गड़बड़ी

CBSE ने पहले इस पोर्टल को 29 मई को शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन टेक्निकल गड़बड़ी के कारण इसे 1 जून तक टाल दिया गया था. अब नई डेट पर भी पोर्टल शुरू नहीं हो सका, जिससे छात्रों और माता-पिता की चिंता बढ़ गई है.

बोर्ड अपने नए On Screen Marking (OSM) सिस्टम और पोस्ट-रिजल्ट पोर्टल में आ रही टेक्निकल दिक्कतों को दूर करने में जुटा हुआ है. CBSE का कहना है कि पोर्टल को अधिक सुरक्षित और स्थिर बनाने के लिए सुधार किए जा रहे हैं ताकि छात्रों को वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के दौरान परेशानी न हो.

CBSE की कॉपी चेकिंग सिस्टम में आई गड़बड़ी

हाल के दिनों में CBSE के डिजिटल कॉपी चेकिंग सिस्टम को लेकर कई सवाल उठे हैं. कई स्टूडेंट्स ने X पर आकर ऐसा दावा किया की उनकी आंसर कॉपी की अदला-बदली हुई है और उन्हें कम मार्क्स मिले हैं. पोर्टल की सुरक्षा और टेक्निकल खामियों का मुद्दा सामने आया था, जिसके बाद बोर्ड ने साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट और IIT एक्सपर्ट की मदद से सिस्टम को मजबूत करने की बात कही है.

CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट से जानकारी हासिल करें

CBSE ने अभी तक पोर्टल के पूरी तरह शुरू होने की नई तारीख घोषित नहीं की है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें. CBSE Class 12 के हजारों छात्र अब पोर्टल के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे अपने मार्क्स की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकें.

यह भी पढ़ें- 21 जून को नीट री-एग्जाम, ऑनलाइन मोड में कराने पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दिया जोर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola