CBSE Board Result 2025 LINK: जारी होने वाला है सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट, सबसे पहले मार्कशीट पाने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 May 2025 12:24 PM

विज्ञापन

CBSE Board Result 2025 LINK

CBSE Board Result 2025 LINK: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. बता दें कि Digilocker पर रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव किया गया है.

विज्ञापन

CBSE Board Result 2025 LINK: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. सीबीएसई बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ऐसे में सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए Digilocker पर रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव किया गया है. इसके लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा.

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. बता दें कि बोर्ड की तरफ से पहले रिजल्ट की तारीख घोषित की जाएगी. हालांकि, डिजिलॉकर पर रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया गया है. इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

CBSE Board Result 2025 on Digilocker: डिजिलॉकर पर ऐसे पाएं मार्कशीट

  • सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए ‘डिजिलॉकर’ ऐप डाउनलोड करें या digiLocker.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर सीबीएसई एग्जामिनेशन पर जाएं.
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन (जैसा कि स्कूल द्वारा प्रदान किया गया हो) दर्ज करें.
  • वेरिफिकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।
  • आपको स्क्रीन पर अपनी मार्कशीट दिख जाएगी.

CBSE Board 10th 12th Result 2025 LIVE Updates: Click Here

CBSE Board 10th 12th Passing Marks: सीबीएसई बोर्ड में पासिंग मार्क्स क्या है?

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं में केवल वही छात्र सफल होंगे, जो प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर पाएंगे. थ्योरी परीक्षा में पास होने के लिए एक छात्र को 80 में से न्यूनतम 26 मार्क्स प्राप्त करने होंगे. बता दें कि यह सीबीएसई परीक्षाओं में कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए पास होने के मानदंड अलग-अलग हैं.

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को इंटरनल और थ्योरी में मिलाकर 33 फीसदी मार्क्स लाने जरूरी है. वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल पेपर में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है.

ये भी पढ़ें: CBSE Result 2025: 42 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कब और कैसे आएगा रिजल्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola