CBSE 10th Phase 2 Result OUT: CBSE 10th सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आउट, ऐसे करें चेक

Updated:
विज्ञापन
CBSE Second Board Result 2026 (Graphic Photo)

CBSE Second Board Result 2026 (Graphic Photo)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) ऐप के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं. जानिए रिजल्ट चेक करने का पूरा प्रोसेस.

विज्ञापन

CBSE 10th Phase 2 Result OUT: सीबीएसई (CBSE) बोर्ड के 10वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड ने सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट लाइव कर दिया है. स्टूडेंट्स अब बिना किसी देरी के अपने रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं रिजल्ट से जुड़ी जरूरी बातें:

CBSE ने New Education Policy 2020 की सिफारिशों के तहत इसी साल यानी 2026 से ही क्लास 10 के स्टूडेंट्स के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने की व्यवस्था शुरू की थी. मुख्य बोर्ड परीक्षा इसी साल 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक आयोजित की गई थी. जबकि सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 मई से लेकर 21 मई तक आयोजित की गई थी.

सेकंड बोर्ड परीक्षा 2026 का पूरा रिपोर्ट कार्ड 

रजिस्ट्रेशन: इस सेकेंड परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 6,64,027 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिसमें से कुल 6,63,777 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे.

इंप्रूवमेंट कैटेगरी: इस कैटेगरी में कुल 5,13,955 स्टूडेंट अपने नंबर सुधारने के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 3,08,095 यानी 59.95% स्टूडेंट्स ने अपने रिजल्ट में सुधार किया है.

कंपार्टमेंट कैटेगरी: इस कैटेगरी में कुल 1,49,822 स्टूडेंट शामिल हुए. इनमें से 78,503 (52.40%) स्टूडेंट सफलतापूर्वक पास हो गए.

ओवरऑल पास प्रतिशत: मुख्य परीक्षा और इस सेकेंड परीक्षा के रिजल्ट को मिलाकर अब कुल पास प्रतिशत 96.78% पहुंच गया है.

डिजिलॉकर पर भी मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

सीबीएसई बोर्ड के10वीं सेकेंड परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट को डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए भी चेक कर सकते हैं. यहां उपलब्ध डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह से मान्य है. स्टूडेंट्स इसे किसी भी सरकारी या ऑफिशियल काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

रिजल्ट देखने के लिए क्या चाहिए?

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी. डिजिलॉकर या ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर डिटेल दर्ज करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का आसान स्टेप्स

  1. सबसे पहले सीबीएसई के ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल results.digilocker.gov.in/ पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए 'CBSE Class X Result' लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड ID और Date of Birth सही-सही भरें.
CBSE 10th Second Board Result Interface
CBSE 10th Second Board Result Interface
  1. सभी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  2. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Check here CBSE Class X Second Board Result 2026

ये भी पढ़ें: 10वीं के बाद क्या करें, ऐसे चुनें बेस्ट करियर ऑप्शन


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola